अजमेर मंडल ने सामुदायिक सेवा” दिवस मनाया

अजमेर मंडल पर आज दिनांक 2 अक्टूबर 2019 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को सामुदायिक सेवा” दिवस के रूप में मनाया गया। इसके अंतर्गत अजमेर स्टेशन पर विशाल श्रमदान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, प्रभात फेरी, स्वच्छता शपथ, चरखा और बायो टॉयलेट की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन,श्रमदान, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, कपड़ा थैली का वितरण और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
सामुदायिक सेवा दिवस का शुभारम्भ अजमेर स्टेशन पर स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का आयोजन कर किया गया।
इसके पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आदित्य मंगल द्वारा रेल कर्मचारियों को स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार हेतु स्वच्छता शपथ दिलाई गयी | जिसके बाद प्लास्टिक कचरे को हटाने और सफाई के लिए श्रमदान का आयोजन किया गया जिसमे मंडल के अधिकारिओं व कर्मचारिओं, विभिन्न स्वयं सेवी संगठनो, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी व निरंकारी संगठन के सदस्यों, स्काउट व गाइड, रिटायर्ड रेलवे अधिकारी व कर्मचारी, मान्यता प्राप्त रेल कर्मचारी संगठनो व एसोसिएशन के पदाधिकारियो व सदस्यों सहित कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया |
इस अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के बढते उपयोग के कारण प्रदुषित हो रहे पर्यावरण के खतरों से सभी को अवगत कराने के उद्देश्य से लेखक निर्देशक संदीप लेले के द्वारा मंचित व मंचित नुक्कड़ नाटक “नो प्लास्टिक, गो प्लास्टिक“ भी प्रस्तुत किया गया | संस्कार भारती अज्मेरू के सोजन्य से एक खुबसूरत रंगोली भी सजाई गयी | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आदित्य मंगल और संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश चंद जेवलिया सहित अधिकारियो और कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया और कपड़ा थैली का वितरण भी किया गया।
इसप्रकार लगभग 1500 लोगों ने
सामुदायिक सेवा” दिवस के अवसर पर अजमेर स्टेशन पर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। अजमेर मंडल के अन्य सभी स्टेशनों पर इस प्रकार की गतिविधिया आयोजित की गई।

वरिष्ठ जन सम्पर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!