शास्त्री जयंती और गांधी जयंती के अवसर पर डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ व विनायक इवेंट्स द्वारा “स्वच्छता ही प्राथमिकता” विषय को ले कर अनेक कार्यक्रम किये गए | सर्वप्रथम वर्धमान खुला विश्विद्यालय अजमेर सेंटर पर वृक्षरोपण और सफाई अभियान चलाया गया | जिसमे सहायक लेखाधिकारी डॉ. सुरेंद्र माथुर, अनुभाग अधिकारी श्री मनोज खत्री सहित यूनिवर्सिटी के अन्य कर्मचारी मौजूद थे | दोपहर में संस्था द्वारा मेहंदी खोला माताजी मंदिर पर सफाई अभियान चलाया तथा वहां के पुजारी व अन्य सदस्यों के साथ मंदिर परिसर में वृक्षरोपण किया | शाम को भगवंत यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के सहयोग से “सवचछता ही प्राथमिकता” इस विषय पर गौरव पथ स्थित चौपाटी पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया | संस्था के अजमेर शहर प्रभारी विकास ऊबना ने बताया की संस्था का इस माह के कार्यों का लक्ष्य “स्वछता ही प्राथमिकता” है | संस्था के सभी कार्यक्रमों में संस्था के कोषध्यक्ष सौरभ वशिष्ठ, विनायक इवेंट्स के प्रभारी अनुपम शर्मा, भगवंत यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर बीरेंद्र कुमार के अतिरिक्त ललित खत्री, डिंकी मोटवानी, प्राची जैन, राहुल कुमार, निकेत कुमार, गुंजन, सुधीर चौधरी, इत्यादि मौजूद रहे |