हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद (9 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी पूजा/दीवाली त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद (09 ट्रिप) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
गाडी संख्या 02731, हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा दिनांक 04.10.19 से 29.11.19 तक (09 ट्रिप) हैदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार को 16.20 बजे रवाना होकर रविवार को 06.25 बजे जयपुर पहुचेगी। अजमेर में इस गाड़ी आगमन रविवार को 03.05 बजे और प्रस्थान 03.15 बजे होगा| भीलवाड़ा में इस गाड़ी आगमन रविवार को 00.30 बजे और प्रस्थान 00.35 बजे होगा |
इसी प्रकार गाडी संख्या 02732, जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा दिनांक 06.10.19 से 01.12.19 तक (09 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक रविवार को 15.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 02.00 बजे हैदराबाद पहुचेगी। अजमेर में इस गाड़ी आगमन रविवार को 17.30 बजे और प्रस्थान 17.40 बजे होगा | भीलवाड़ा में इस गाड़ी आगमन रविवार को 19.25 बजे और प्रस्थान 19.30 बजे होगा |
इस गाडी में 01 सैकण्ड एसी एवं 05 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी एवं 02 पाॅवर कार डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बें होगें।
इस रेल सेवा का मार्ग के सिकन्दराबाद, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, धरमाबाद, मुदखेड, नान्देड, पूर्ना, बसमत, हिंगोली, वाषीम, अकोला, मलकापुर, बुरहानपुर, खण्डवा, ईटारसी, भोपाल, उज्जैन, नागदा, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चित्तोडगढ, भीलवाडा, अजमेर, किशनगढ तथा फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव होगा |

वरि. जन सम्पर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!