बालिकाओं के लिए ‘शुभदा गर्ल्स’ का शुभारम्भ

आज दिनांक 4 अक्टूबर 2019 को शुभदा स्पेशल वर्ल्ड, ज्ञान विहार अजमेर में नवरात्रो में छठ के अवसर पर ‘‘निशक्त की शक्ति पूजा’’ की गई एवं साथ ही ‘शुभदा’ संस्था की ओर से बौद्धिक दिव्यांग लड़कियों के लिए पृथक से विशेष केन्द्र ‘‘शुभदा गर्ल्स’’ का शुभारम्भ किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज माता के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना की गई। निशक्त की शक्ति पूजा के अन्तर्गत नौ विशेष बालिकाओं को आसन पर बैठाकर ‘‘विशेष की शक्ति’’ माने जाने वाली इन विशेष बालिकाओं (कन्याओं) की नौ देवी के रूप में पूजा की गई व चुनरी एवं माला पहना कर आशीर्वाद लिया एवं इन्हें भेट दी गई। निशक्त बालिकाओं (कन्याओं) की माता के रूप में पूजा अर्चना के बाद माता की सामूहिक आरती की गई, जिसमें विशेष बच्चों ने पधारे हुए अतिथियों, गणमान्य व प्रतिष्ठित लोगों एवं संस्थाओं के सदस्यों के साथ माता जी की आरती उतारी एवं माता का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर आयोजित ‘‘निशक्त की शक्ति पूजा’’ में आर.टी.ओ. जयन्त शर्मा, नगर निमग में प्रशासनिक अधिकारी नित्या, दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारी खेम सिंह, पर्यटन विभाग से योगेश खत्री व महेश मीना, सी.आर.पी.एफ. कावा की अध्यक्षा विनिता ढौंढियाल व साथी, ब्रह्मकुमारीज योगिनी दीदी व साथी, अजयमेरू लेडिज सोसियल सोसाईटी की अध्यक्ष दिशा प्रकाश किशनानी, रश्मि व अन्य सदस्यगण, किन्नर समाज से बिजली जी व साथी, जीतो क्लब की अध्यक्ष अल्का जैन, कला अंकुर की अध्यक्ष कल्पना शर्मा, समाजसेवी, विनिता जैन, रागिनी चतुर्वेदी, मधु खण्डेलवाल, सबा खान, हरजीत कौर, विशेष बच्चों के साथ कार्यक्रम में उपस्थ्ति रहे।
आज से संचालित ‘‘शुभदा गर्ल्स’’ केन्द्र में बड़ी होती विमंदित लड़कियों के लिए विशेष शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यापक व्यवस्था होगी। केन्द्र के कार्यक्रमों में सुबह के दैनिक क्रियाकलापों से आरंभ करते हुए व्यायाम, फिजिओथैरेपी, आवश्यक शिक्षण के साथ घरेलू रखरखाव व रसोई के कामों का प्रशिक्षण शामिल है। इसी के साथ आर्ट एंड क्राफ्ट व सामूहिक गीत-संगीत व नृत्य तक के सर्वांगीण प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। लड़कियों को जीवन जीने के लिए जरूरी ज्ञान और कौशल देकर उन्हें इस योग्य बनाने के प्रयास होंगे कि वह भी अपने बल पर सम्मान पूर्वक सामान्य जीवन जी सकंे।
विशेष बालिकाओं के लिए स्थापित इस पृथक केन्द्र के परिचालन का समस्त कार्य महिलाओं द्वारा ही सम्पादित होगा। इसमें विभिन्न डॉक्टर, थैरेपिस्ट, प्रशिक्षक व सहायक कर्मी शामिल हैं। केन्द्र की यूनिट हैड सुप्रभा कबिराज होंगी, रानी माथुर व रेखा पारीक शिक्षिकायें, प्रेक्षा जैन थैरेपिस्ट व मंजू देवी सहायक कर्मचारी होंगी।
इस अवसर पर ‘शुभदा’ संस्था के अध्यक्ष राहुल सेन व संस्थापिका साधना सेन ने पधारे हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन ने विशेष केन्द्र ‘‘शुभदा गर्ल्स’’ में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम समाप्ति पर विशेष बालिकाओं (कन्याओं) को भोजन करवाया गया व भोजनरूपी माता का प्रसाद सभी विशेष बच्चों ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम में ‘शभदा’ परिवार के सुप्रभा कबिराज, हितेश झांकल,मीनू माथुर,, महावीर वैष्णव, रानी माथुर,, ज्योति शितोले, रेखा पारीक, रेशम जी, जितेन्द्र, विरेन्द्र यादव, पिण्टू शर्मा व मोहनलाल ने सहयोग किया।

अपूर्व सेन
(मुख्य कार्यकारी अधिकारी)
9460789744

error: Content is protected !!