वार्षिक कलषाभिषेक व भव्य पदयात्रा जुलूस रविवार को

अजमेर 04 अक्टूबर – संत षिरोमणी आचार्य गुरूवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के मंगल आर्षीवाद एवं मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज संसघ की प्रेरणा से प्रतिवर्ष होने वाले वार्षिक कलषाभिषेक एवं भव्य पदयात्रा का कार्यक्रम दिनांक 06 अक्टूबर रविवार को ज्ञानोदय तीर्थक्षेत्र नारेली में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। पदयात्रा को लेकर समाज के लोगो में काफी उत्साह का माहौल है।
प्रचार प्रसार संयोजक राजकुमार पाण्डया ने बताया कि दिनांक 06 अक्टूबर को प्रातः 6ः30 बजे सोनी जी नंसिया से पदयात्रा को श्रेष्ठी श्रीमान् प्रेमचन्द साहबजाज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रारम्भ किया जायेगा। भव्य पदयात्रा जुलुस प्रारम्भ होकर आगरा गेट, नयाबाजार चौपड़, चुड़ी बाजार, गांधी भवन, मदार गेट, पड़ाव, आदिनाथ मार्ग, केसरगंज जैन मन्दिर, मार्टिनल ब्रिज, पाल बिचला जैन मन्दिर, श्रीनगर रोड, पार्ष्वनाथ जैन मन्दिर नाका मदार, श्री जिनषासन तीर्थ क्षेत्र जैन नगर, पुलिया पर होते हुए ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र पहंुचेगा। जुलूस में भगवान के चित्र, बग्गी घोड़े, बैण्ड, ढोल के साथ हजारो श्रृद्धालु पैदल चलेगे।
पॉण्डया ने बताया कि इस बार पदयात्रा में सभी महिलाऐं, पुरूष, बच्चे अलग अलग ग्रुप में विभिन्न वेषभुषा में नृत्य भक्ति करते हुए भजनो पर भगवान के जयकारे लगाते हुए पूर्ण भक्ति भाव से पदयात्रा में नंगे पैर चलेगे। वहॉं पर सर्वश्रेष्ठ ग्रुप को पदयात्रा संघ की ओर से सम्मानित किया जायेगा एवं सभी को सात्वना पुरस्कार दिये जायेगे।

(राजकुमार पॉण्डया)
मो. 9352000220

error: Content is protected !!