अजमेर, 30 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चादर चढ़ाई तथा अकीदत के फूल पेश कर देश एवं प्रदेश में अमन चैन की दुआ की। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला एवं राज्यपाल की पत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्र भी उपस्थित थी।
राज्यपाल का दरगाह पहुंचने पर अंजुमन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल का इस्तकबाल किया और उनकी दस्तारबंदी की।
इस मौके पर सांसद श्री भागीरथ चौधरी, महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, संभागीय आयुक्त श्री एल.एन.मीणा, पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव नार्जरी, जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों पर जोर दें – राज्यपाल
अजमेर, 30 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे वर्षाजल का अधिकतम सदुपयोग के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों पर जोर दें।
राज्यपाल बुधवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार वर्षा काफी अच्छी हुई है। ऎसे में वर्षा जल को सहेजने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जाने चाहिए। जल ही जीवन का आधार है। इससे पेयजल की व्यवस्था भी हो सकेगी।
इस मौके पर जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि अजमेर जिला जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। वर्षा जल के संरक्षण के लिए जिले में प्रयास निरन्तर जारी है।
इस मौके पर संभागीय आयुक्त श्री एल.एन.मीणा, एडीए आयुक्त श्री गौरव अग्रवाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
राज्यपाल की अगवानी
अजमेर, 30 अक्टूबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के सपत्निक अजमेर आगमन पर उनकी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अगवानी की।
राज्यपाल श्री मिश्र को सांसद श्री भागीरथ चौधरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री वासुदेव देवनानी, नगर निगम के महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, संभागीय आयुक्त श्री एल.एन.मीणा, महानिरीक्षक पुलिस श्री संजीब नार्जरी, जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा, उप वन संरक्षक श्रीमती सुदीप कौर, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आर.पी.सिंह ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनकी अगवानी की ।