अजमेर 26 नवम्बर – प्रिन्स सोसायटी की तरफ से संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान ने बताया कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 125वी जयंति वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र का समर्पित किया। 26 नवम्बर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारो और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था। इसी के चलते आज संविधान दिवस के दिन डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।
इस दौरान अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान, उपाध्यक्ष इत्तेदार खान, कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह व हेमन्त गोलानी व सीमा लालानी आदि पदाधिकारी मौजूद रहेे।
(श्रीमती मुसव्वीरा खान)
अध्यक्ष
प्रिन्स सोसायटी, अजमेर