महेन्द्र चौधरी बने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

अजमेर। अखिल भारत किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला ने महेन्द्र चौधरी को अजमेर किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा के साथ जिले के किसानों की संपूर्ण परेशानियों को जानकर उनके निदान के निर्देश दिये। होटल मानसिंह में पत्रकारों से बात करते हुए महेन्द्र चौधरी ने बताया कि जब तक देश का किसान सक्षम नहीं होगा तब तक देश न तो आत्म निर्भर होगा और न ही तरक्की कर पायेगा। चौधरी ने बताया कि देश में महंगाई जिस तरीके से बढ़ रही है, उसे आम आदमी और किसान मरता जा रहा है। चीजों के दाम बढऩे के बाद भी किसान को उसकी पैदावार का समर्थन मूल्य पूरा नहीं मिल पा रहा। उनकी पहली प्राथमिकता बिचौलियों की कमीशनबाजी खत्म कर सीधे किसान को फायदा पहुंचाना होगा। किसानों के हित के लिए जो भी संघर्ष होगा किया जायेगा।
error: Content is protected !!