अजमेर। पुलिस लाइन्स निवासी वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार डॉ. निर्मल कुमार गर्ग के बड़े सुपुत्र साकेत गर्ग ने घोषित नेट (UGC-NET) की असिस्टेन्ट प्रोफ़ेसर परीक्षा 98.69 परसेंटाइल के साथ पास की।
गौरतलब है कि यह परीक्षा यूजीसी यानी यूनिवर्सिटीज़ ग्रांट्स कमीशन के लिये नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा करवायी जाती है। इस परीक्षा में पूरे भारतवर्ष से 10 लाख पोस्ट ग्रेजुएट्स ने फार्म भरा था, जिसमें से कॉमर्स सब्जेक्ट में केवल 3770 अभियार्तियों को ही पास घोषित किया गया।
साकेत गर्ग ने अपनी स्कूली शिक्षा अजमेर के प्रसिद्ध सेंट ऐंस्लम्स स्कूल से पूरी की, जिसके पश्चात उन्होंने MBA फाइनेंसियल मैनजमेंट, M.Com. बिजिनेस एडमिनिस्ट्रेशन व CA इंटर, CS इंटर की पढ़ाई पूरी की।
साकेत की इस सफलता पर उनके ताऊजी कमल किशोर गर्ग, डॉ. सुरेश गर्ग सहित परिवार के सभी सदस्यों ने ख़ुशी व्यक्त की है।