कांग्रेस पार्टी नागरिकता विधेयक के बारे में लोंगों को गुमराह कर रही है

अजमेर, 5 जनवरी भारतीय जनता पार्टी आर्य मण्डल, शहर जिला अजमेर द्वारा नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में तथा प्रदेश में इस कानून को लागू करने संगोष्ठी आयोजित की गई व शक्ति केन्द्रों पर संगोष्ठी व जन जागरण के लिए घर-घर सम्पर्क की योजना मुख्य वक्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा राजस्थान कवल प्रकाश किशनानी की उपस्थिति में बनाई।
कवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नागरिकता विधेयक के बारे में लोंगों को गुमराह कर रही है। यह कानून नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता छिनने के लिए नहीं है। मुख्यमंत्री प्रदेश में इस विधेयक को लागू नहीं करने की बात कहकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उनका ऐसा कहना असंवैधानिक है क्योंकि नागरिकता संशोधन विधेयक को प्रदेश में लागू करना उनकी संवैधानिक बाध्यता है।
डाॅ. सुभाष महेश्वरी ने कहा कि लोगों से कांग्रेस के दुष्प्रचार से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति के लिए विभाजन के समय से ही मुसलमानों को डराने व भड़का कर देश को कमजोर करने का काम कर रही है। जबकि इसका समर्थन महात्मा गांधी ने किया, नेहरू जी ने लियाकत समझौते में किया और 2012 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया फिर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं जनता को भड़काने का काम कर रहे है जो शर्मनाक है।
मण्डल अध्यक्ष मोहन लालवानी ने बताया कि इस संगोष्टी के बाद शक्ति केन्द्रों आज 5 जनवरी से 12 जनवरी तक वार्ड 13 से 21 व 23 में संगोष्टीयां आयोजित की जायेगी, प्रत्येक बूथ तक में जन जागरण हेतु घर-घर सम्पर्क कर किया जायेगा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुर्खजी व भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर पार्षद भवानी सिंह जेदिया, शहर जिला मंत्री अमृत नाहरिया, शहर जिला आईटी सेल अध्यक्ष हेमन्त सुनारिवाल, प्रदेश मंत्री देव करण फुलवारी, काजल जेठवानी,हेमलता खत्री कुमकुम नरेन्द्र सोनी चन्द्र कान्त बुंदेल विक्रम तम्बोली, प्रकाश सोनी, प्रभु दयाल, हेमन्त जैन सहित कहीं कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

मोहन लालवानी
मण्डल अध्यक्ष
आर्य मण्डल
मो. 8949994107

error: Content is protected !!