6वां झूलेलाल जयंती महोत्सव 17 दिवसीय 15 मार्च से

सर्वसम्मति से कवंल प्रकाश किशनानी को अध्यक्ष व महेन्द कुमार तीर्थाणी को महामंत्री की जिम्मेदारी

अजमेर- 18जनवरी-चेटीचण्ड के पावन पर्व के उपलक्ष में पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं व स्कूलों के आपसी सहयोग से 6वां झूलेलाल जयंती महोत्सव 17 दिवसीय 15 मार्च से 30 मार्च तक बडे धूम धाम से मनाया जायेगा । समिति की रसोई बेक्विट हाॅल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ,महामंत्री महेन्द कुमार तीर्थाणी व कोषाध्यक्ष हरि चन्दनानी को पुनः 2020 की जिम्मेदारी दी गई है अध्यक्ष के साथ समिति को पूरी कमेटी बनानें के पूर्ण अधिकार दिए गए।
अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 17 दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक, चिकित्सा व रक्तदान शिविर, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, खेलकूद, झूलेलाल बनो प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन,प्रभात फेरी, अमर शहीद हेमू कालानी, सिंधी भाषा पर कार्यक्रम, चेटीचण्ड शोभायात्रा जुलूस का मार्ग में जगह जगह स्वागत जैसे कार्यक्रमों आयोजित किये जायेगें। अजमेर की काॅलोनी, पंचायतें, संस्थाऐं ,मिलकर अपनें कार्यक्रम व दिनांक समिति को देगी उसके बाद पूर्ण कार्यक्रम जारी किया जायेगा।
महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि पखवाडा कार्यक्रम सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, अजमेरसिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत – आदर्श नगर, िसन्धी विकास समिति – चंदवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, सिन्धु ज्योति सेवा समिति,डाॅ. तुलसीदास किशनानी शताब्दी वर्ष समारोह समिति, झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति,ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल-आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत-धोला भाटा,सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी, कोटडा, सिन्धी सेवा समिति, हरिभाउ विस्तार, सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर, संत कंवर राम मंडल,जेएमडी ग्रुप, सिंधी युवा संगठन, निर्मल धाम दरबार, सिंधी काउंसिल आॅफ इंडिया(युवा शाखा)के सहयोग से आयोजन किया जायेगा।
बैठक का शुभारंभ ईष्टदेव झूलेलाल की मूर्ति पर हरीश झामनाणी, हरीश वर्याणी, भगवान कलवाणी, नारायणदास थदाणी व जोधा टेकचंदाणी ने मालाल्यर्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। स्वागत भाषण जी.डी.वृदाणी व आभार राधाकिशन आहूजा ने किया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश अभिचंदाणी ने किया। के.जे. ज्ञानी, मंघाराम भिरयाणी, घनश्याम भगत, चन्द्रप्रकाश रूपाणी ने गीत प्रस्तुत किये।
बैठक में रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, मोहन तुलस्यिाणी श्रीमति दिशा किशनानी प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदाणीें जयकिशन लख्याणी, भगवान साधवाणी, आई.जी. भम्भाणी, रमेश एच.लालवाणी हरिराम कोंडवानी भवानी थदाणी श्रीमति गीता राम मटाई वासुदेव कुंदनाणी, कुमार लालवाणी,लाल नाथाणी, गोविन्द जैनाणी किशोर टेकवानी, श्याम मूलचंदाणी, नारायण रामचंदाणी, महेश ईसराणी, पूजा तोलवाणी, सोना धनवाणी, माला टेवाणी, तारा पारवाणी कमला विधाणी, सरिता रूपाणी, राजा सोनी, उतम गुरबक्षाणी, रमेश वलीरामाणी, गिरीश लालवाणी ने भी अपने विचार प्रकट किये।

महेन्द्र कुमार तीर्थाणी,
मो.9414705705

error: Content is protected !!