विजय स्मारक पर शौर्य दिवस मनाया

अजमेर। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के द्वारा गुरुवार शाम बजरंग गढ चौराहा स्थित विजय स्मारक पर शौर्य दिवस मनाते हुए दीप जलाकर भारत माता का पूजन और भगवान श्रीराम की महाआरती की गई। इससे पूर्व बजरंग दल सहसंयोजक शक्ति जैन के संयोजन में केसरगंज गोल चक्कर से वाहन रैली निकाली गई जो स्टेशन रोड, स्वामी कॉम्पलैक्स, आगरा गेट होते हुए बजरंग गढ़ पहुंची। वाहन रैली के स्वामी कॉम्पलेक्स पहुंचने पर स्वामी समूह के सीएमडी कंवल प्रकाश और साथियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूरे विजय स्मारक को दीपों से सजाया गया और 6 दिसम्बर 1992 को कार सेवा के दौरान शहीद हुए अविनाश माहेश्वरी को श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस मौके पर वीएचपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हरिशंकर, केन्द्रीय मंत्री उमाशंकर, महामंत्री शशि प्रकाश इंदोरिया, अध्यक्ष आनंद अरोड़ा, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक मेघवाल, बजरंग दल संयोजक लेखराज सिंह सहित अनेक संतों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर संघ चालक सुनीत दत्त जैन, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष आनंद प्रकाश अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष जंवरीलाल चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष रासासिहं रावत, महानगर मंत्री गोविन्द जादम, तुलसी सोनी, सुभाष गहलोत, पृथ्वीराज सांखला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
नव दुर्गा मंडल और युवा नव निर्माण सेना द्वारा क्रिश्चियनगंज वीएचपी कार्यालय के भगवान विष्णु मंदिर में भगवान राम के भजन कीर्तन और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अशोक राठी, राकेश डीडवानिया, रामकेश मीणा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
error: Content is protected !!