मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर किया याद

अजमेर 22 फरवरी – प्रिन्स सोसायटी की तरफ से भारत रत्न, देष के प्रथम षिक्षा मंत्री, महान स्वतन्त्रता सैनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष मोलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर आजाद पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढाकर श्रृद्धाजंलि अर्पित की गई।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान ने बताया कि मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे। वह कवि, लेखक, पत्रकार व भारतीय स्वतन्त्रता सैनानी थे। भारत की आजादी के बाद वह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पद पर रहे। वह महात्मा गॉंधी के सिद्धातों का समर्थन करते थे। स्वतन्त्रता के बाद वह भारत के पहले षिक्षा मंत्री बने और विष्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना उनके सबसे अविस्मरणीय कार्यो में से एक था। मौलाना साहब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। उन्होने हिन्दु-मुस्लिम एकता के लिए कार्य किया तथा वह अलग मुस्लिम राष्ट्र (पाकिस्तान) के सिद्वांत का विरोध करने वाले मुस्लिम नेताओं में से एक थे। इसी के चलते प्रिन्स सोसायटी की ओर से उनकी पुण्यतिथि पर पुष्प चढाकर उनके नक्षे कदम पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान, उपाध्यक्ष इत्तेदार खान, हेमन्त गोलानी, सीमा लालानी, अरूण कुमावत, नीषा शर्मा व मोहन सोनी सहित आदि पदाधिकारी मौजूद रहेे।

error: Content is protected !!