अजमेर। 1 मार्च 2020 रविवार। श्री राधाकृष्ण सखा परिवार का रंग महोत्सव वैश्य समाज के महामंत्री उमेश गर्ग के आतिथ्य में होटल मेरवाड़ा एस्टेट में आयोजित किया गया। उमेश गर्ग ने बताया कि स्व. विनोदजी अग्रवाल के पुत्र जतीन अग्रवाल मुम्बई से, निकुन्ज कामरा दिल्ली से, एवं पंजाब से प्रिन्स छाबड़ा ने रंग भरे भजनों की प्रस्तुति प्रदान कर भाव विभोर कर दिया। एक नजर कृपा की कर दो लाडली श्री राधे, आ जा लग जा गले नंदलाल आई आज होली है। मैं तो तुम संग होली खेलूंगी….., चढ़ गई चढ़ गई भंग श्याम संग होली में आई, फाग के भजन एवं होली के रसिया का गायन किया गया इस अवसर पर श्रीनाथ जी का लालन सहित अनुपम श्रृंगार किया गया। उत्सव में श्री ओमप्रकाश मंगल, रमेश अग्रवाल, शिवशंकर फतेहपुरिया, गोकुल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, ईश्वर बिजावत, सुभाष सोनी, जगदीश गर्ग, शंकरलाल बंसल, हनुमानदयाल बंसल, द्वारका अग्रवाल, अशोक टांक सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वैश्य समाज का रंग महोत्सव 8 मार्च को लालगढिय़ा पैलेस, पुष्कर रोड़ में ब्रज के कलाकारों द्वारा लठमार होली, फूलों की होली, मयूर नृत्य के साथ ब्रज रसिक राघव मिश्रा करेंगे होली के भजनों की प्रस्तुति सहभोज के साथ सम्पन्न होगा रंग महोत्सव।
उमेश गर्ग
मो. : 9829283205