विभिन्नन ब्लॉकों मैं राहत एवं सहायता के कार्य प्रारंभ

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के दिशानिर्देशो के अनुरूप कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुये शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के निर्देशन में विभिन्नन ब्लॉकों मैं राहत एवं सहायता के कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के निर्देशानुसार शहर जिला अध्यक्ष विजय जैन ने राज्य सरकार द्वारा लॉक डाउन में वंचित वर्ग को सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली राहत एवं सहायता सामग्री वितरण में समन्वय बनाए रखने के लिए समन्वय समिति एवं शहर भर के चारों ब्लॉकों में निजी तौर पर राहत सामग्री के वितरण का राहत सामग्री वितरण कर वंचित वर्ग को राहत पहुंचा रहा है ताकि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कोई गरीब तबके का व्यक्ति भूखा नहीं रहे।
कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के निर्देश अनुसार शहर के दक्षिण ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल के नेतृत्व में तकरीबन 700 परिवार को 5 किलो प्रत्येक परिवार आटा वितरित किया गया इसके अलावा उत्तर ब्लॉक बे में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सांखला के नेतृत्व में ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से ही दोपहर में 1000 भोजन के पैकेट एवं शाम को 800 भोजन के पैकेट वितरित किए। इसी प्रकार उत्तर ब्लॉक ए में भी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने बाहर से आए जायरीनओं को भोजन एवं जरूरत का सामान वितरित किया शहर कांग्रेस महामंत्री रश्मि हिंगोरानी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तुलसियानी ने अजय नगर सांसी बस्ती क्षेत्र में वंचित वर्ग को सुखी सामग्री वितरित की शहर कांग्रेस महासचिव श्याम प्रजापति ने गुर्जर धरती श्रीनगर रोड पर मजदूर वर्ग स्ट्रीट वेंडरों रिक्शा चालकों को 500 किलो आटे के पैकेट वितरित किए। शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान शहर कांग्रेस महासचिव शिव बंसल ने भी राती डांग पंचशील गणेश गौरी क्षेत्र में राहत सामग्री वितरित की।

error: Content is protected !!