✍️✍️ *कड़ी मेहनत व ईमानदारी के बल पर आज सांसद बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में कर रहे हैं अजमेर जिले की पैरवी सांसद भागीरथ चौधरी*
✍️✍️ *कोरोना संकट से निपटने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री गहलोत से वार्ता कर स्वच्छ राजनीति करने का दिया संदेश भागीरथ चैधरी ने*
दोस्तों हमारे अजमेर जिले में यूं तो कई तरह के नेता हैं।सबका अपना अपना व्यक्तित्व है।सबकी अपनी अपनी कार्यशैली है।लेकिन मेरा ये मानना है कि ज्यादातर नेता डब्बल रोल अदा करते हैं।पब्लिक और मीडिया के सामने उनका चेहरा अलग होता है जबकि वास्तविकता में पर्दे के पीछे छुपी कहानी में वो फिल्मों में दिखाए जाने वाले खलनायक से भी खतरनाक होते हैं।कुछ लोग तो शक्ल से ही इतने भोले दिखते हैं कि आप और हम क्या भगवान खुद ही धोखा खा जाते हैं।लेकिन इस क्षेत्र में ऐसे लोग भी हैं जो अपनी कड़ी मेहनत व ईमानदारी से लोगों के दिलों पर राज करते हुए एक ऐसा मुकाम हासिल करते हैं जो हम सबके लिए एक मिसाल बन जाती है।और दोस्तों जो इंसान वास्तव में ऐसा होता है उसके कार्यों से पता लग जाता है कि वो ऐसा है।किसी के व्यक्तित्व को वास्तव में आजमाना है या सही आंकलन करना है तो यही वक्त है जब उसका असली चेहरा सामने आता है।संकट और दुःख की घड़ी में जो इंसान वास्तव में जनता के दुःख दर्द सुन रहा है।उनको दूर करने की कोशिश कर रहा है वो ही रियल हीरो है।और अब तो वैसे भी फील्ड में रियल हीरो ही दिखाई देंगे क्योंकि प्रदेश के जननायक ने ये आदेश निकाल दिया है कि कोई भी गरीब के साथ फोटो नहीं खिंचवाएगा।ऐसे लोग जो पांच किलो का कट्टा बांटकर दस फ़ोटो वायरल करते थे वो सब तो वैसे ही मैदान छोड़कर घर पहुंच गए हैं।अब उनको कोरोना का डर सताने लगा है।अब वो सच्चे नागरिक होने का परिचय देते हुए केंद्र व राज्य सरकार की एडवाइजरी का पालन करने लगे हैं। *ऐसे समय में एक अच्छे और सच्चे राजनीतिज्ञ होने का परिचय दिया है हमारे जिले के सांसद भागीरथ चौधरी ने* आज मैंने न्यूजपेपर में पढ़ा कि इन्होंने हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत से फोन पर वार्ता कर अजमेर जिले का फीडबैक दिया और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सुझाव दिया।ये होता है एक अच्छे इंसान का परिचय।ऐसे ही लोग यदि राजनीति में होंगे तो निश्चित तौर पर हमारा देश कोरोना तो क्या हर बीमारी से निपट लेगा।और एक अंतरराष्ट्रीय शक्ति बनकर पूरे विश्व को मार्गदर्शन देगा।दोस्तों ये क्वालिटी किसी भी इंसान या राजनीतिज्ञ में तब आती है जब वो ज़मीन से उठकर यहां तक पहुंचा हो।पैराशूट नेता में ये बात और ये क्वालिटी कतई नहीं आ सकती और आनी भी नहीं चाहिए।वो लोग सिर्फ मीडिया को मैनेज करके राजनीति कर सकते हैं।लोगों के दिलों पर राज नहीं कर सकते।
यहां मैं सांसद महोदय का संक्षिप्त में जीवन परिचय भी देना चाहूंगा। *आपका जन्म जिले के नरवर ग्राम पंचायत की छोटी सी ढ़ाणी मानपुरा की ढाणी में छोटे से किसान परिवार सन्न 1954 में हुआ।छोटे से ही गांव की सरकारी स्कूल में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर माध्यमिक शिक्षा भी सरकारी विद्यालय अरड़का एवं गगवाना में प्राप्त की।तत्पश्चात आपने किशनगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में कला संकाय में द्वितीय वर्ष तक पढ़ाई की।पारिवारिक परिस्थियां अनुकूल नहीं होने से आगे पढ़ाई नहीं कर सके और किशनगढ़ में ही किस्तूरमल गुलाबचंद व्यापारिक प्रतिष्ठान के यहां 90/- प्रतिमाह में मुनीम की नौकरी करना प्रारंभ किया।करीब दो साल बाद आपने किशनगढ़ में ही अपने मकान के बाहर छोटी सी किराने की दुकान लगाकर अपना व्यापारिक जीवन प्रारंभ किया।1980 में आपने गांव के नजदीक कायमपुरा में छोटी सी माइंस अलॉट करवाकर मार्बल व्यवसाय में प्रवेश किया।तब से लगातार इसी व्यवसाय से जुड़कर एक मार्बल व्यवसायी के रूप में अपनी इमेज बनाई।इसी दौरान सन्न 1994 से 2003 तक विश्व प्रसिद्ध मार्बल व्यापारिक प्रतिष्ठान आर.के.मार्बल में मार्बल उत्पादन एवं प्रबंधन संभाला।*
व्यवसायिक जीवन में श्रेष्ठता हासिल करने के अलावा आपने समाज की राजनीति में पहल करते हुए सन 97 से 2007 तक राजस्थान जाट महासभा के अजमेर जिलाध्यक्ष रहे।आपकी सक्रियता,व्यवहार कुशलता,किसान परिवार से संबंधित होना,आर्थिक स्थिति में मजबूत होना सहित कई विशेषताओं को देखते हुए सन्न 2003 में भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया।जिसमें जीत हासिल कर किशनगढ़ के विधायक बने।विधायक बनने के बाद आपने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की योजना बनाकर क्षेत्र में जो विकास करवाया उसकी गवाही बच्चा बच्चा देता है।आपके विकास कार्यों की तो मेरे पास क्षेत्रवासियों ने लंबी लिस्ट दी है जो 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की है जिसको यहां डिसकस करना सम्भव नहीं हो पाएगा *लेकिन ये कहना सटीक होगा कि आपके विकास कार्यों को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने आपको विकास पुरुष की संज्ञा से नवाजा*
*आपने इस जंग को जारी रखते हुए 2013 में एक बार फिर विधायक पद को सुशोभित किया।सन्न 2018 में विधायक का टिकिट नहीं मिलने के कुछ दिनों बाद ही पार्टी को अपनी गलती का अहसास होने पर उन्होंने आपको सांसद का चुनाव लड़वाकर विजय श्री दिलवाई* इस प्रकार एक छोटे से गांव के किसान परिवार में जन्म लेकर जो इतिहास बनाया है वो युगों युगों तक आमजन के द्वारा याद रखा जाएगा।अजमेर के सांसद बनने के बाद आपकी सक्रियता आए दिन देखने को मिल ही रही है।मेरे छोटे से गांव में भी आपके द्वारा किये गए शिलान्यास के पत्थर इस बात की गवाही देते हैं कि आप बिना किसी भेदभाव के पूरे जिले का विकास करने के लिए प्रयत्नशील हो।वर्तमान हालातों में आपने अपने सांसद कोष से प्रत्येक विधानसभा को दो लाख रुपये का सहयोग दिया है।अपनी निजी आय से सैकड़ों गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण कर एक अच्छे इंसान व सच्चे जनप्रतिनिधि होने की मिसाल कायम की है।आपने राजनीतिक भेदभाव रखे बिना क्षेत्र के विकास एवं इस संकट से आमजन को सुरक्षित रखने की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करके एक संदेश दिया है कि संकट की घड़ी में हम राजनीति करने की बजाय साथ में खड़े होकर मुकाबला करेंगे।राजनीति करने के लिए पूरा जीवन पड़ा है।आपके द्वारा दिये गए इस संदेश की मैं सराहना करते हुए आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं तथा जनप्रतिनिधियों को कहना चाहता हूं कि राजनीति सिर्फ आलोचना और विरोध करने का मंच नहीं है।राजनीति में एक अच्छा और सच्चा इंसान बनकर भी सेवा की जा सकती है।जय हिंद….💐💐
डॉ.मनोज आहूजा एडवोकेट एवं पत्रकार।9413300227….