बस जरूरत है तो एक ही दिशा में कार्य करने की…

*गत 24 मार्च से टीम जनता रसोई द्वारा लगातार भोजन पैकेट की व्यवस्था की जा रही है जो सैकड़ो से हजारों में परिवर्तित हो चुकी है।*

*इसी समय शहर में अनेकानेक संस्थाओं ने ,भामाशाहों ने भी भोजन पैकेट , सूखी भोजन सामग्री का वितरण रोजाना हजारों की संख्याओं में किया और आज भी किया जा रहा है*

*जिला प्रशासन ने BLO के माध्यम से 6600 से ज्यादा सूखी भोजन सामग्री के किट पूरे 60 वार्डो में बांट दिये है*
*नगर निगम के माध्यम से जिला प्रशासन की अनुशंसा पर अक्षय पात्र के जरिये रोजाना सुबह शाम 8-8 हजार लोगों को खाना वितरित किया जा रहा है*

*इस प्रकार से कुल मिलाकर कोई 35 से 40 हजार लोगों को भोजन पैकेट एव हजारों लोगों को सूखी भोजन सामग्री का वितरण रोजाना हो रहा है*

*इन सबके बावजूद वंचित वर्ग, जनप्रतिनिधि, भामाशाह एव प्रशासन आंतरिक रूप से परेशान है विचलित है .. बिगड़ी हुई वितरण व्यवस्था के कारण वंचित वर्ग की समस्याओं का पूरा समाधान नही हो पा रहा है..कई लोग स्वार्थवश राशन से अपना घर भर रहे है भोजन पैकेट एक ही जगह कई बार जा रहे है भोजन की बर्बादी हो रही है।*

*इन सब का कारण एक ही है….*
*तालमेल का अभाव….*
*हालाकि प्रभारी श्री किशोर कुमार, भगवती जी, अंकित जी पचार एव रसद विभाग ने अपनी पूरी ताकत से अपनी क्षमता बेहतर तालमेल के लिए झोंक दी ..लेकिन अभी तक अपेक्षित सफलता नही मिल पाई ..प्रशासन की और से नित नई नई व्यवस्था का पर्दापण बेहतरी के लिए हो रहा है इससे धरातल पर कार्यरत सभी लोगो के साथ आम जनता भी कंफ्यूज है ..*

*मेरा व्यक्तिगत मानना है कि भोजन पैकेट, अक्षय पात्र , सूखी भोजन सामग्री, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, भामाशाहों सहित रसद विभाग को नगर निगम की छत के नीचे लाना चाहिए ..*

*कारण बिल्कुल साफ है …वार्ड का पार्षद , जमादार एव सफाई कर्मचारी उस क्षेत्र की दाई है .. इसके अलावा पटवारी , BLO, राशन डीलर एव बीट कांस्टेबल भी उस क्षेत्र विशेष से अच्छी तरह परिचित होता है…*
*अब सवाल उठता है कि क्या नगर निगम ये जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है ?*
*अगर में बात करूं निगम आयुक्त की तो वो बेहद सक्रिय अधिकारी है अन्य अधिकारी भी कमर कसे हुए है*
*महापौर सहित सभी 60 पार्षद अपने स्तर पर , भामाशाहों , संस्थाओं के साथ मिलकर पहले से जनता रसोई एव अपने क्षेत्र में लोकल रसोई के जरिये लगे हुए है …*
*इन सभी को मिलाकर एक संयुक्त अभियान चलाया जाये तो 100% भोजन संबंधित समस्याओं का समाधान वही के वही हो जाएगा…*

*बस जरूरत है तो ..*
*एक ही दिशा में कार्य करने की…*
*सख्त मोनिटरिंग की….*
*निष्पक्ष कार्यप्रणाली की…*
*सेवा भावी सोच की….*
*जिला प्रशासन के पूरे सहयोग की…*
*हम सब मिलकर इस तरह बहुत बड़ी समस्याओं को आसानी से समाधान में बदल सकते है ..*
*माननीय कलेक्टर साहब से निवेदन है कि निगम आयुक्त ,महापौर , दोनो विधायक , दोनो राजनीतिक पार्टियों के शहर जिला अध्यक्ष ,कांग्रेस के दोनों विधानसभा पार्टी प्रत्याशियो के साथ dso को बैठाकर कर एक टास्क फ़ोर्स गठित कर भोजन संबंधित समस्या का 100% निवारण करने की दिशा में कदम अति शीध्र उठाये जिससे हम आगामी लॉक डाउन की स्थिति में कई महीनो के लिए पूरी तरह से तैयार हो सके।*

*चन्द्रेश सांखला*
*पार्षद एवं*
*टीम जनता रसोई*
*8239192910*

error: Content is protected !!