सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा लॉक डाउन में शुरू करी गयी सेवा पूर्ण रूप से जारी है। गौ सारथी मुहीम में जन सहयोग से आज तक गौ माता को खिलाया गया 175 ट्रॉली हरा चारा।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की सारथी संस्था द्वारा लॉक डाउन के प्रथम चरण से ही शहर की सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा एवं नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस में रहने साली गौ माता एवं अन्य पशुओं को हरा चारा खिलने एवं मूक पक्षियों के दाने हेतु शुरू करी गयी मुहीम प्रतिदिन जारी है। इसी कड़ी में आज श्याम बाबा की ग्यारस पर भी संस्था द्वारा शहर की सड़कों में अनेक स्थानों पर तथा पंचशील स्तिथि कांजी हाउस में रहने वाली लगभग 300 से अधिक गौ माता, बछड़ों, नंदी एवं गधों को हरे चारे का भोजन करवाया।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की उक्त मुहीम डाउन के दूसरे चरण में भी लगातार जारी रहेगी। मुहीम में संस्था सदस्यों के अलावा अनेक लोगों का सहयोग लगातार प्राप्त हो रहा है। इसी के साथ संस्था द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष से जारी गौ सारथी मुहीम में आज तक 175 ट्रॉलि हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है।
