नवलराय बच्चाणी एक व्यक्तित्व जो विचार बन गये – किशनानी

24 मई – नवलराय बच्चाणी एक व्यक्तित्व जो विचार बन कर जिये जिन्होनें जीवन के आरम्भिक क्षण से अंतिम क्षण तक जीवंत जीने वाले कार्यकर्ता की तरह सादगी की मिसाल बन गये ऐसे थे हमारे भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नवलराय बच्चाणी जिनकी आज पुण्य तिथी के अवसर पर सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने कहे।
राष्ट्र महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुये बताया कि उनका सपना था कि सिन्ध के बिना हिन्द अधूरा है और यहां सिन्धु सभ्यता संस्कृति की कल्पना साकार करने के लिये सेवा की।
सुपुत्र भगवान व सीताराम बच्चाणी, पूर्व अध्यक्ष तुलसी सोनी, जिला मंत्री मोहन तुलस्यिाणी ने श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि उनके बताये मार्ग पर सेवा कार्य को आगे बढाने की प्रेरणा लेनी है।
प्रदेश मंत्री युवा मनीष ग्वालाणी ने कहा कि नवलराय बच्चाणी ने सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन व सम्राट पृथ्वीराज चैहान के स्मारकों पर सभी को जोडकर कार्य करवाने की प्रेरणा दी। युवा पीढी को भाषा व संस्कार में जोडने का हमेशा प्रयत्न किया।
अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, सांस्कृतिक सचिव घनश्याम भगत, महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी,कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा, मोहन कोटवाणी, नरेन्द्र सोनी, दिशा किशनानी, पुरूषोतम जगवाणी, शिक्षिकाये कौशल्या कुंदनाणी, रमेश लखाणी, किशन केवलाणी, मुकेश आहूजा, भगवान पुरसवाणी ने भी लाॅकडाउन रहते हुये अपने निवास से श्रृद्धासुमन अर्पित किये।

(महेश टेकचंदाणी)
महानगर मंत्री,
मो.9413691477

error: Content is protected !!