जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मास्क वितरित

अजमेर 27 मई ( ) स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व आधुनिक भारत के निर्माता प. जवाहरलाल नेहरू जी की 56वीं पूण्य तिथि के अवसर पर कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में जरूरतमंद 400 व्यक्तियों को कपड़े के वॉशेबल मास्क वितरित कर प. नेहरू को यादकर नमन किया।
कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि प. नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी का जो योगदान रहा उसे कभी भुलाया नही जा सकता।
शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लगे हुए कर्फ्यू व लोकडाउन के कारण सेवादल कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार सामूहिक रूप से कोई कार्यक्रम न कर अपने अपने क्षेत्र में ही कपड़े के मास्क वितरण सहित विभिन्न सेवाकार्य किये तथा नेहरू जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर प. नेहरू जी को यादकर सेवाकार्य करने वाले सेवादल कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, संपत कोठारी, अशोक सुकरिया, हेमराज बारोलिया, हरिप्रसाद जाटव, माधवदास बाकोलिया, राजकुमार गर्ग, आशीष शर्मा,दिलीप सामनानी, आरिफ खान,उमेश शर्मा, हुमायु खान, पीयूष सुराणा, गुरुबख्शसिंह लबाना, कमल कृपलानी, नरेश सोलीवाल, नरेश मुद्गल, वेदप्रकाश धनवारिया, लक्ष्मी धोलखेड़िया, शमसुद्दीन, सुनील सोनी, राकेश पंवार, सोहनलाल सामरिया व विपुल अग्रवाल आदि सेवादल कार्यकर्ता शामिल थे।

error: Content is protected !!