निगम कर्मचारियो को पुनः रोजगार देने का आग्रह

अजमेर 06 जून 2020 ( ) नगर निगम में कर्मचारियों को हटाने पर अजमेर शहर महिला कांग्रेस द्वारा माननीय मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन निगम कर्मचारियो को पुनः रोजगार देने का आग्रह किया।
अध्यक्ष सबा खान ने बताया कोविड-19 महामारी के चलते निगम में कर्मचारियो को हटा दिया गया जबकि इस भंयकर महामारी के समय इन कर्मचारियों के द्वारा ही पूर्ण रूप से शहर की देख रेख की गई। कोरोना काल में यह कोरोना योद्धा बन कर हिम्मत दिााकर इन्होने अहम भूमिका निभाई। इस कार्य के लिए कई जगह इनका स्वागत सतकार भी किया गया। लेकिन आज निगम के कई कर्मचारियों को हटा दिया गया जबकि इस समय इन कर्मचारियों की जरूरत है, इसलिए इनका हटाना अनुचित है। इसी के चलते आज महिला कांग्रेस द्वारा इनकी सेवाओं व हिम्मत को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री माननीय सचिन पायलट को पत्र लिखकर इन कर्मचारियों को निगम में पुनः लगाने हेतु आग्रह किया गया।

error: Content is protected !!