राजेश पायलट कीपुण्यतिथि पर मास्क वितरित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

अजमेर 11 जून ( ) पूर्व केन्द्रीय मंत्री गरीबो एवं किसानों के
मसीहा स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की 20वीं पूण्य तिथि के अवसर पर
कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल के
नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद 200 व्यक्तियों को कपड़े के
वॉशेबल मास्क वितरित कर स्वर्गीय पायलट को यादकर नमन किया।
कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि
स्वर्गीय राजेश पायलट ने संचार क्रांति व आंतरिक सुरक्षा के मामलों में
जो ऐतिहासिक कदम उठाए तथा अपने कार्यकाल में स्वर्गीय पायलट का इस देश की
वैभुदी तथा कांग्रेस संगठन में आंतरिक लोकतंत्र की दिशा में जो योगदान
रहा उसे कभी भुलाया नही जा सकता।
शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सरकार
व प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार सभी नागरिकों को मास्क
लगाना अनिवार्य है अतः सेवादल कार्यकर्ताओं ने कपड़े के मास्क वितरण सहित
विभिन्न सेवाकार्य किये तथा स्वर्गीय पायलट की तस्वीर पर श्रद्धासुमन
अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पायलट को यादकर सेवाकार्य करने वाले
सेवादल कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, संपत कोठारी,
अशोक सुकरिया, हेमराज बारोलिया, हरिप्रसाद जाटव, माधवदास बाकोलिया,
राजकुमार गर्ग, आशीष शर्मा, दिलीप सामनानी, आरिफ खान, उमेश शर्मा, हुमायु
खान, पीयूष सुराणा, गुरुबख्शसिंह लबाना, कमल कृपलानी, नरेश सोलीवाल, नरेश
मुद्गल, वेदप्रकाश धनवारिया, लक्ष्मी धोलखेड़िया, शमसुद्दीन, सुनील सोनी,
राकेश पंवार, सोहनलाल सामरिया व विपुल अग्रवाल आदि सेवादल कार्यकर्ता
शामिल थे।

error: Content is protected !!