अग्रवाल समाज द्वारा सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत कार्यसेवा निरंतर जारी

अजमेर 11 जून ( ) अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना
कोविड19 के समय सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत सेवाकार्य निरन्तर किये जा
रहे हैं, लोक डाउन के समय प्रारम्भ किये गए गौशाला व कबूतर शाला में
बेजुबान पशु पक्षियों के भोजन पानी का सेवा कार्य गौभक्तों व भामाशाहों
के सहयोग से नियमित रूप से किये जा रहे हैं वहीं अब फेस मास्क का
निःशुल्क वितरण का भी किया जा रहा है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की
होम्योपैथी की दवा का निःशुल्क वितरण भी विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा
है, अभी तक 7860 लोगों के लिए दवाई दी जा चुकी है।
अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल व
महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा भामाशाहों व
समाजसेवियों के सहयोग से कपड़े के वॉशेबल मास्क निःशुल्क वितरण किये जा
रहे हैं, प्रमुख समाजसेवी श्री ओमप्रकाश जी मंगल ने संस्था को 1500 मास्क
उपलब्ध कराए हैं जिन्हें संस्था पदाधिकारियों के निवास स्थान/ प्रतिष्ठान
पर 5 जगह पुरानी मंडी, मदार गेट, राधा विहार कॉलोनी, वैशालीनगर व
बिहारीगंज में वितरण केन्द्र बनाकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, अभी तक लगभग
1260 मास्क बांटे जा चुके हैं, इसके अलावा समाजसेवी श्री पदम गुप्ता व
श्री अजय गुप्ता ने भी 1100 मास्क बांटे है।अग्रवाल ने बताया कि मास्क
वितरण का कार्यक्रम भी निरंतर चलता रहेगा।
अग्रवाल समाज द्वारा गौशाला व कबूतर शाला में चलाए जा रहे
सेवाकार्यों के अन्तर्गत गुरुवार को समाजसेवी श्री अशोक जी गोयल व
श्रीमती अनिता जी गोयल (एलआईसी कॉलोनी), श्री दिनेश जी प्रणामी व श्रीमती
बीना जी प्रणामी (सुन्दरविलास) की ओर से श्री सीता गौशाला, आशागंज अजमेर
में मौजूद लगभग 305 गौवंश के लिए एक-एक टेम्पू (600-600 किलो) हरा चारा
रिजका व कबूतरों के एक कट्टा मक्की अर्पित की गयी, श्री अनिल जी गोयल व
श्रीमती कल्पना जी गोयल की और से गौमाताओं के लिए एक कट्टा गुड़ अर्पण
किया गया तथा अशोक जी गोयल व श्रीमती अनिता जी गोयल की और से कबूतरशाला
गंज में एक बोरी मक्की दाना भी भेंट किया गया।
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जयपुर की होम्योपैथी डॉ अंशु
अग्रवाल, श्री रामबाबू आमेरिया व डॉ सुरेश गर्ग की ओर से उपलब्ध कराई गयी
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की होम्योपैथी की दवा *आर्सेनिकम अल्बम 30*
के निःशुल्क वितरण के लिए अग्रवाल समाज अजमेर की ओर से शहर में 25
स्थानों पर बनाये गए दवा वितरण केन्द्रों से दवा वितरण का कार्यक्रम भी
अनवरत जारी रहा अभी तक लगभग 3140शीशियों के माध्यम से 7860 लोगों के लिए
यह दवा दी जा चुकी है।।
अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज अजमेर के माध्यम से प्रमुख समाजसेवी
अग्र वैश्य बन्धुओं के सहयोग से अजमेर की विभिन्न गौशालाओं में गौवंश के
लिए हरा चारा, बाटा, कुट्टी, गुड़ तथा कबूतरों के लिए मक्का व ज्वार दाना
व वानरों एवं श्वानों के लिए सेवा कार्य निरन्तर चलता रहेगा।

error: Content is protected !!