युथ कांग्रेस ने किया स्व. राजेष पायलट की पुण्यतिथि पर नमन

आज दिनांक 11 जून 2020- यूथ कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में पूर्व केन्द्रीय मंत्री व किसान नेता स्व. राजेष पायलट जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापण व पुष्प अर्पित कर बंजरगढ़ चैराहे पर जरूरतमंदो को फल वितरण किया व कबूतरो को दाना डलवाया गया व साथ ही अजमेर की सिंघम महिला यातायात अधिकारी श्रीमती सुनिता गुर्जर जी को कोरोना योद्धा सम्मान स्मृति चिन्ह के स्प में भेंट कर धन्यवाद दिया गया।
समीर भटनागर ने बताया कि राजेष पायलट जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिग्गज नेता थे साथ ही वह वायुसेना के जाबाज पायलट रहे। वर्ष 1980 के लोकसभा चुनाव मे उन्होने वायुसेना छोड़ कर लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया और राजस्थान के दौसा लोकसभा निवार्चन क्षेत्र में कई बार सांसद रहे। इस पद पर रहते हुए इन्होने हमेषा किसानो के दुख दर्द को समझा व किसानो के हित में व उनके उत्थान में ऐतिहासिक कदम उठाये जिसे भारतवर्ष आज भी उनको याद करता है। इसी के चलते आज युथ कांग्रेस ने किसान नेता के जीवन के संघर्षो और आदर्शो को बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही व उपस्थित युवाओं से जीवन के संघर्षो का डटकर मुकाबला करने और उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रदीप कुमार नवान अध्यक्ष दक्षिण विधानसभा यूथ कां्रगेस, हरीश जोनवाल प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस, जफर हाशमी, अपूर्व शर्मा, संजय भटनागर, वाहिद खान आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
(समीर भटनागर)
अध्यक्ष
7737173717

error: Content is protected !!