आज दिनांक 13 जून 2020 को महिला कंाग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव व प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज द्वारा अजमेर महिला कंाग्रेस को वैश्विक महामारी के चलते महिलाओं की सहायातार्थ हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों सौपी गई।
अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष द्वारा जो गरिमा कार्यक्रम महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण हेतु चलाया जा रहा है उस पर विस्तृत चर्चा की व आगामी कार्यक्रम जल्दी ही करने की रूपरेखा तैयारी की। साथ ही कोरोना महामारी के समय किसी पदाधिकारी को कोई परेशानी ना हो उस पर भी विस्तृत चर्चा की। इसी के चलते आगामी दिनो में अजमेर महिला कांग्रेस द्वारा गरिमा कार्यक्रम के तहत द्वितीय चरण का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जायेगा जिसमें महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन्स और एक किट प्रदान किया जायेगा। यह गरिमा कार्यक्रम खास तौर पर गरीब मजदूर महिलाओं के लिए आयोजित किया जायेगा।