नेहरू युवा केन्द्र करेगा युवा मंडलों को खेल सामग्री का वितरण

अजमेर,18 जून। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेल सामग्री का वितरण युवा मंडलों को किया जाएगा।
जिला युवा समन्वयक श्री शरद त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2019-20 के लिए खेल सामग्री की किट बनाई गई है। इसमे फुटबॉल, वॉलीवाल, वॉलीवाल नेट, बेडमिंटन, कबड्डी नि-केप शामिल है। इसके लिए पंजीकृत युवा मण्डल एवं महिला मण्डल नेहरू युवा केन्द्र की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। खेल सामग्री के लिए आवेदन करने वाले युवा मंडलों को स्थायी खेल का मैदान और खेल प्रतियोगिताएं करवाने का प्रमाण-पत्र प्रदान करना होगा। खेल सामग्री का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। चयनित युवा मंडलों को जिला प्रशासन द्वारा खेल सामग्री का वितरण किया जाएगा।

error: Content is protected !!