आम आदमी पार्टी अजमेर ज़िला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 74वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

आज दिनांक 15-8-20 को 74वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह संभाग प्रभारी कीर्ति पाठक की उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाया गया।
ज़िलाध्यक्ष मीना त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यवस्था परिवर्तन की मशाल लिए आम आदमी पार्टी ने इस अवसर पर एक आम नागरिक राजेंद्र मेघवाल से ध्वजारोहण करवा एक मिसाल प्रस्तुत की। झंडारोहण के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाँट कर अपनी ख़ुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में ज़िला उपाध्यक्ष अफाक अली, उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, पीसांगन पंचायत समिति के गोविंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कल दिनांक 16-8-20 को सुबह 11 बजे ज़िला कार्यालय परिसर में ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल जी का जन्मदिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा।

मीना त्यागी
जिला अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी
अजमेर।

error: Content is protected !!