देवनानी ने वार्ड 55 में पार्षद नीरज जैन की अनुशंषा पर आंतेड़ बगीची रोड पर 12 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन में निर्मित कक्ष एवं चारदीवारी का लोकार्पण किया। साथ ही वार्ड में 10 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत नये विकास कार्यों का शुभारम्भ भी किया। इस सामुदायिक भवन में क्षेत्र के रामदेव नगर कच्ची बस्ती, राजीव काॅलोनी, कच्ची बस्ती आदि क्षेत्र के 10 हजार से ज्यादा क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। मुख्य रूप से कार्यक्रमों को आयोजित करने की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने वार्ड 60 में पार्षद चन्द्रेश सांखला की अनुशंषा पर 10 लाख रूपए की लागत से रजत पथ क्षेत्र में स्वीकृत सड़क, नाली के निर्माण कार्य का शुभारम्भ भी किया।
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की भावना से कराये जा रहे विकास कार्यों के क्रम में देवनानी ने वार्ड 57 के पार्षद दीपेन्द्र लालवानी की अनुशंषा पर 10 लाख रूपए की लागत से टैगोर काॅलोनी वैशाली नगर क्षेत्र में नाली व सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वार्ड 47 के पार्षद राजेन्द्र सिंह राठौड़ की अनुशंषा पर प्रतापनगर क्षेत्र में 10 लाख रूपए की लागत से सीसी सड़क, नालियों का लोर्कापण किया।
इन सभी स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि भाजपा सेवा व विकास में विश्वास करती है। उन्होंने स्वयं व पार्षदों ने हर वार्ड में कोरोना के दौरान सेवा कार्य किए व क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा सहयोग नहीं करने के बाद भी वे विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे।
सभी जगह क्षेत्रवासियों ने देवनानी का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद नीरज जैन, चंद्रेश सांखला, दीपेंद्र लालवानी, राजेंद्रसिंह राठौड़ के अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, गंगाराम सैनी, राजकुमार ललवानी, लक्ष्मी यादव, सत्येन्द्र कुमार शर्मा, संतोष मेघवंशी, ओमप्रकाश शर्मा, भोलानाथ आचार्य, कुन्दनसिंह, जिला मंत्री हर्ष वर्मा, सुरेश वर्मा, विवेक उपाध्याय, ओमप्रकाश छुगानी, नरेश खेमानी, विजय मिश्रा, नरेन्द्र आसुदानी, बजरंग सिंह शेखावत, नरेन्द्र सिंह, अनिल मेहरा, छनेश, लता प्रजापति, गौरव, प्रशान्त, दिलीप मून्दड़ा, कमल बदलानी, दीपक रामरख्यानी, सुरेन्द्र कालावत आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।