केकड़ी : भाजपा ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

केकड़ी, राजस्थान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आज भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मण्डल,देहात मण्डल व युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को विफल बताते हुए शहर के तीन बत्ती चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पुतले की शवयात्रा पूरे शहर में घुमाई तथा जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं यहां खिड़की गेट स्थित बड़पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास एकत्रित हुए तथा यहां से पुतले की शवयात्रा प्रारंभ की। यह यात्रा खिड़की गेट,सदर बाजार,घण्टाघर,अजमेरी गेट होते हुए तीन बत्ती चौराहे पर पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को जलाया। इस अवसर पर भाजपा के शहर मण्डल अध्यक्षर रामनिवास तेली,देहात अध्यक्ष मनोज कुमावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,महामंत्री अनिल राठी,भाजयुमो जिला मंत्री महेश बोयत,शहर महामंत्री शंकर लक्षकार,अर्जुन सिंह शक्तावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं और सबसे अधिक भ्रष्टाचार इस सरकार के शासन के दौरान हुए हैं,जिससे नरेगा मजदूरों को पूरी मजदूरी नहीं मिल रही हैं,सड़कें उधड़ गई हैं,कच्ची बस्तियों के विकास के नाम पर करोड़ों रूपयों का घोटाला किया जा रहा हैं जिससे मुक्ति दिलाने के लिये अब भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली हैं। इस अवसर पर भाजयुमो उपाध्यक्ष अशोक लक्षकार,देहात उपाध्यक्ष गोपाल जाखड़,रामावतार शर्मा,शहर मंत्री विनोद विजय,दिनेश जाट,श्रीराम आचार्य,रमेश माली,श्रीराम सोनी,जूनिया इकाई अध्यक्ष महावीर माली,आईटी प्रकोष्ट अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़,मण्डल उपाध्यक्ष सत्यनारायण माली,रामपाल,राजराजेश्वर व्यास,मंत्री नवीन सोनी,रमेश नायक,सुरेश बैरवा,कुशल जैन,पार्षद भैरू साहू,महावीर चौधरी,गोमा चौधरी,नानू सोनी,सत्यनारायण धोबी,भागचन्द लोधा,सुरेश कुड़ी,द्वारका चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

परमात्मा जानने योग्य हैं – संत प्रहलाद
केकड़ी,परमात्मा जानने योग्य हैं उसे जाना जा सकता हैं यह सद्गुरू के श्री चरणों में जाकर जाना जा सकता हैं। ये उद्गार संत प्रहलाद ने अजमेर रोड़ पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग के दौरान व्यक्त किये।
मण्डल प्रवक्ता रामचन्द्र टहलानी ने बताया कि संत ने कहा कि चारासी लाख योनियों का भोगने के बाद परमात्मा की कृपा से जीव इंसान के रूप में आता हैं,यह जीव कई बार पेड़-पोधे बनता हैं,कई बार पानी का जीव तो कई बार कीट पतंगे बनता हैं उसके बाद इंसान के रूप में जन्म लेता हैं इसलिये इस जीवन में उसे परमात्मा की भक्ति कर अपना जीवन सुखद बनाना चाहिए।
संत ने कहा कि कर्म का फल तो जरूर मिल जाता हैं परन्तु मुक्ति मिल पाना फिर भी संभव नहीं होती इसलिये प्रभु परमात्मा की शरण में इंसान को जाना चाहिए तथा मन भक्ति में लगाना चाहिए इससे ही इंसान आनन्दमयी जीवन यापन कर सकता हैं।
सत्संग के दौरान दादन देवी,लक्ष्मण,संगीता,आशा,गौरव,मोहित,आशीष,गोपाल,बलराम,सरीता कोरवानी आदि ने गीत भजन प्रस्तुत किये। संचालन स्थानीय ब्रांचमुखि अशोक रंगवानी ने किया।

-पीयूष राठी

error: Content is protected !!