भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रिय सील हाडा जी के निर्देशानुसार “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”व “जय हिंद” के नारे के माध्यम से देश के नौजवानों को देशभक्ति की भावना व आजादी की अलख जगाने वाले आजाद हिंद फौज के संस्थापक, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, क्रांतिकारी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला अजमेर की ओर से पुष्पांजलि कर नमन किया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक राठौर ने बताया कि मां भारती की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष की कहानी व स्मरण प्रत्येक भारतीय को देशभक्ति की भावना से उत्साहित करता रहेगा इस निमित्त युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्ष काल से प्रेरणा लेते हुए अपने मन में देशभक्ति की जोत हमेशा जलाए रखने का संकल्प लिया, इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में निम्नलिखित कार्यकर्ता मौजूद थे संकेत वर्मा, एडवोकेट शैलेंद्र सिंह, गौरव जैन, योगेंद्र सिंह, गोविंद लखन,अंकित डागोरिया वीरेंद्र बंजारा,कपिल सोनी, हितेश साहू, विजेंद्र सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।