यूथ कांग्रेस ने किया पौद्यारोपण व गरीब बच्चो में फल व मिठाई वितरित की

आज दिनांक 20.08.2020 – यूथ कांग्रेस उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा राजीव गांधी स्मारक पर 51 पौद्ये लगाकर व बंजरगढ़ चौराहे पर गरीब बच्चों को फल व मिठाई वितरित कर उनकी जयंति मनाई गई व उन्हे याद किया।
यह जानकारी देते हुए समीर भटनागर ने बताया कि राजीव गांधी पेषे से पायलट थे और बाद में राजनीति में आए। 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले श्री राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के युवा प्रधानमंत्री थे और संभवतः दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक थे जिन्होने सरकार का नेतृत्व किया। राजीव गांधी जी देष में संचार क्रांति के जनक थे।यह स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भूत क्षमता वाले श्री गांधी देष को दुनिया की उच्च तकनीकी से पूर्ण करना चाहते थे। इन्होने देष को व युवाओं को काफी प्रोत्साहन किया। आज ऐसे महान पुरूष को हम सभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सलाम करते है और उनकी जन्म जयंति पर उनको पुष्प अर्पित कर उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते है।
इस दौरान जफर हाष्मी, अर्पूव शर्मा, मोहसिन खान, सन्नी सक्सेना, संजय भटनागर, हरीष कुमार, गौरव वैष्णव, यष भाटी, भरत भाटी, वाहिद खान, दिव्य प्रताप, चैन सिंह राठौड आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

(समीर भटनागर)
उपाध्यक्ष

error: Content is protected !!