जिला मीडिया प्रभारी अनीश मोयल ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा द्वारा केन्द्रीय टीम में राजस्थान से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे को उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र यादव को राष्ट्रीय महामंत्री,श्रीमती अल्का गुर्जर को राष्ट्रीय मंत्री एवम राज्यवर्धन राठौड़ को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उमड़ पड़ी
भारतीय जनता पार्टी सांसद भागीरथ चौधरी, शहर जिला अध्यक्ष प्रियशील हाड़ा, उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल,ओंकार सिंह लखावत , प्रदेश मंत्री वंदन नोगिया,पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत महामंत्री संपत सांखला, रमेश सोनी,वेद प्रकाश दाधीच एवम मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारीयो व सभी कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान को पूरा महत्व दिया गया है कार्यकारी घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह है
अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा,अजमेर