30 सितंबर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता। राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में। बालिका के साथ हुए सामूहिक गैंगरेप की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए गहरा रोष प्रकट करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द सख्त सजा देने की मांग की है। कांग्रेस नेता शैलेश गुप्ता व युवा नेता कमल गंगवाल ने इस घटना पर गहरा रोष प्रकट करते हुए कहा कि दरिंदों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी। दिल्ली का निर्भया कांड हैदराबाद का प्रियंका रेडी कांड। की यादें अभी खत्म भी नहीं हुई थी। उससे पहले ही इस तरह का जघन्य अपराध किया गया है। समाज कंटक ओ द्वारा किया गया जो बहुत ही निंदनीय हैं। गुप्ता व गंगवाल ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे कृत्य करने वालों को तो हाथों-हाथ कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए जिस तरह हैदराबाद में प्रियंका रेड्डी। के? अपराधियों को पुलिस ने खड़े करके गोली मार दी। ना कोई केस चला। ना सरकार का लाखों रुपया खर्च हुआ ऐसे में। इन अपराधियों को भी। फास्ट ट्रैक में केस चलकर जल्द से जल्द फांसी की सजा देनी चाहिए और ऐसे जघन्य अपराध के खिलाफ। ठोस कानून बनना चाहिए। जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना नहीं घटे। घटना की कड़े शब्दों में निंदा करने वालों में कमल गंगवाल शैलेश गुप्ता कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष विकास अग्रवाल ,चंद्र प्रकाश शर्मा, अमित कुमार शर्मा, शरद कपूर, प्रहलाद माथुर, कुलदीप प्रजापति, मनीष सेन, अपूर्व गुप्ता,अभिनव चौधरी,मेहुल मनिहार,अर्पण राठी,आदि ने इस जघन्य हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की मांग की है। इस जघन्य अपराध! के प्रति अपना रोष प्रकट करने हेतु आज। मानव अधिकार परिषद। द्वारा मोमबत्ती जलाकर मनीषा को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी एवं दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की मांग की जाएगी।
