इस्पात मंत्री के बयान के खिलाफ प्रदर्शन

अजमेर। केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बयान के विरोध में शिव सेना ने उनका पुतला जलाया। केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने बयान में कहा था कि संसद पर आतंकी हमला करने वाले अफजल गुरू को फांसी की जगह उम्र कैद की सजा देनी चाहिए। इस विवादित बयान का शिव सेना ने विरोध प्रकट किया और विवादित बयान देने वाले केन्द्रीय मंत्री बैनी प्रसाद वर्मा का जिलाधीश कार्यालय के बाहर पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। पुतला जलाने वालों में शिव सेना जिला प्रमुख मुन्नालाल शर्मा, श्याम सुन्दर पाराशर, विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री शशि प्रकाश इन्दौरिया, बजरंग दल संयोजक लेखराज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
error: Content is protected !!