अजमेर, 14 अक्टूबर। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के उप अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने पर कर्मचारी तथा नर्सेज संघों के पदाधिकारियों ने डॉ. लाल थदानी का अभिनन्दन किया।
डॉ. लाल थदानी के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के उप अधीक्षक नियुक्त होने पर राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयोजक श्री उम्मेदमल टेलर, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री गंगाशरण जाटव, उपाध्यक्ष श्री मनोहर नागौरा एवं कमर जहां, श्री रघुनन्दन गुर्जर, श्री हरिओम मण्डावत, श्री पुष्पेन्द्र सिंह सांखला, श्री योगेश मौर्य ने अभिनन्दन किया। इस अवसर पर डॉ. थदानी ने अपासी समन्वय तथा सहभागिता के साथ कार्य करने का आश्वासन प्रदान किया।