कुछ के चेहरे खिले-अनेको के मुरझाए-टिकटों की जोड़ तोड़ हुई शुरू

केकड़ी 14 अक्टूबर(पवन राठी)
पालिका चुनावो के लिए आरक्षण लाटरी निकलते ही अध्यक्ष और पार्षद के दावेदारों में से कुछ के चेहरे खिल उठे तो अनेको के चेहरे मुरझा गए।
केकड़ी पालिका अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने से अनेको दावेदारों के चेहरे मुरझा गए है।विगत दस वर्षों से BJP का पालिका में परचम फहराया हुवा था।अब अनेक obc दावेदारों की दृष्टि इस पद पर है जिसकी फेहरिस्त बहुत लंबी है।कांग्रेस और BJP दोनो ही दलों की नजर इस पर जमी हुई है।राज्य में कांग्रेस की सरकार सत्तारूढ़ होने से वह कड़ी से कड़ी जोड़कर विकास की गंगा बहाने के वादे करके अपने कार्यकर्ता को इस पद पर बिठाने की हर संभव कोशिश करेगी।दूसरी और विगत दस वर्षों से पालिका पर कब्जा जमाए बैठी BJP भी अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए हर संभव कोशिश करेगी।
चेयरमैन का चुनाव इस बार निर्वाचित पार्षद करेंगे जबकि पूर्व में जनता द्वारा सीधा चुनाव किया गया था।
इसलिए पार्षद पद के दोनों ही दलो के दावेदारों द्वारा टिकट के लिए भाग दौड़ प्रारम्भ कर दी गई है।
परी सीमन से30 की जगह 40 वार्ड और आरक्षण ने भी अनेको दावेदारों के— समीकरण बदल चुके है।इससे अनेको की जमीन खिसक चुकी है उनके अरमानो पर पानी फिर चुका है-तो कइयों के चेहरे खिल उठे है और अब वे टिकट लेने की जी तोड़ कोशिशों में जुट गए है।कांग्रेस में टिकट वितरण की बागडोर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के पास जबकि BJP में विधानसभा प्रत्यासी रहे राजेन्द्र विनायका के हाथों में रहेगी।
केकड़ी पालिका में 17 वार्ड सामान्य जाती-8 वार्ड महिला सामान्य-अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए8 वार्ड-3 वार्ड OBC महिला SC के लिए5 वार्ड SC महिला के लिए2 वार्ड आरक्षित किये गए है।
केकड़ी पालिका चुनावों में इस बार OBC वार्ड से निर्वाचित पार्षद ही पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर पंहुच पायेगा इसलिए OBC आरक्षित वार्डो का महत्व बहुत बढ़ गया है।सबकी नजर इन्ही वार्डो पर रहेगी।इनवार्डो से टिकट प्राप्त करना और विजयी होना अब खांडे की धार पर चलना ही होगा।

error: Content is protected !!