मास्क पहनो स्वस्थ रहो -सोनी

अजमेर ! मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के के सोनी ने कहा कि मास्क पहनिये और स्वस्थ रहिए ! डॉ सोनी ने आम जनों को सलाह दी कि बिना मास्क के घर से ना निकले !
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनी जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा शास्त्री नगर में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मास्क पहनो जिंदगी बचाओ जनआंदोलन कार्यक्रम के तहत आमजन से औपचारिक संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण में सतर्कता ही बचाव है एवं अपनी एवं अपने परिवार के स्वस्थ जीवन के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर हीरा लाल मीणा ने कहा कि मास्क ही वैक्सीन है एवं आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
उन्होने कहा कि आज ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे पर नियमित अंतराल से हाथ धोने के प्रति और अधिक जागरूकता लाने की आवश्यकता है। कोविड-19 महामारी के इस दौर में सभी ने अच्छी तरह से हाथ धोने के महत्त्व को समझा है, यह संक्रमण से बचाव का एक कारगर तरीका है।
जिला रसद अधिकारी अंकित प्रचार ने आम जनों को उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने की सलाह दी !
जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान तहत जवाहर फाउंडेशन एवं पूर्वांचल जन चेतना समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के के सोनी अतिरिक्त जिला कलेक्टर हीरालाल मीणा जिला रसद अधिकारी अंकित प्रचार एवं राजेंद्र गोयल के नेतृत्व में शास्त्री नगर शॉपिंग सेंटर चुंगी चौकी पुलिस लाइन चौराहा पर आम जनों को मास्क लगाने के लिए समझाइश की एवं जरूरतमंदों को 500 मास्क वितरित किए !
इस अवसर पर शिव कुमार बंसल डॉ सुरेश गर्ग पार्षद गणेश चौहान नरेंद्र तुनवाल काव तुषार सिंह यादव रोहित चौहान प्रेम सिंह गोड मोहित चौहान प्रकाश दादलानी राहुल चौहान आदि ने आम जनों को समझाइश करते हुए सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए।

error: Content is protected !!