भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की बैठक संपन्न

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2020 को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह व राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अजमेर शहर जिले में मनाये जाने वाले कार्य कर्मो को लेकर कार्यों का बंटवारा किया गया
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष प्रियशील हाड़ा ने जानकारी देते हुए कहा जिसमें कॉमन कार्यक्रमों के अंतर्गत वृक्षारोपण ,तुलसी पौधे वितरण कार्यक्रम, कोरोना योधा सम्मान समारोह ,शहीदों का सम्मान समारोह, रक्तदान संकल्प कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जीवनी वितरण कार्यक्रम, गौ सेवा कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम मास्क व सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम आदि निर्धारित किए गए
साथ ही विभिन्न मोर्चों को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई जिसमें युवा मोर्चा द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान कार्यक्रम, शिक्षक सम्मान कार्यक्रम ,खेल प्रतियोगिता, नेत्रदान संकल्प कार्यक्रम ,कोरोना जागरूकता स्टीकर कार्यक्रम, रन फॉर हेल्थ, सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट्री ,नेत्र जांच शिविर कार्यक्रम महिला मोर्चा द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम, बच्चों को गिफ्ट वितरण कार्यक्रम ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को छाता वितरण, छप्पन भोग कार्यक्रम, महिला श्रमिक सम्मान कार्यक्रम, दीप प्रज्वलन कार्यक्रम ,योग शिविर ,अन्य धार्मिक आयोजन आदि
किसान मोर्चा द्वारा उत्तम किसान सम्मान कार्यक्रम ,नरेगा श्रमिक सम्मान कार्यक्रम ,चप्पल वितरण कार्यक्रम ,नवनिर्वाचित सरपंच सम्मान समारोह, भामाशाह सम्मान कार्यक्रम, फल वस्त्र वितरण कार्यक्रम, गरीबों को भोजन कार्यक्रम, कारसेवको का सम्मान कार्यक्रम, ओबीसी मोर्चा द्वारा जलाभिषेक कार्यक्रम अनाथ आश्रम सेवा कार्यक्रम, खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम ,पक्षी मछली दाना कार्यक्रम, दिव्यांग सम्मान कार्यक्रम ,साधु संत सम्मान कार्यक्रम ,होकर सम्मान कार्यक्रम अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वृद्धजन सम्मान, चश्मा वितरण कार्यक्रम, स्वतंत्रता सैनिक सम्मान कार्यक्रम, पार्टी झंडा वितरण कार्यक्रम, कैंसर जांच शिविर कार्यक्रम एस सी मोर्चा द्वारा भामाशाह सम्मान कार्यक्रम, सेवा बस्ती गोद कार्यक्रम, स्वतंत्र सेनानी सम्मान कार्यक्रम, 1965 व 1972 के शहीद सम्मान कार्यक्रम, सामाजिक समरसता कार्यक्रम एसटी मोर्चा द्वारा वृद्धा आश्रम सेवा कार्यक्रम ,वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम ,स्वयंसेवी संस्थाओं का सम्मान ,शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम, पुस्तक वितरण कार्यक्रम आदि आयोजित किये जाएंगे भाजपा शहर जिला अजमेर के सभी कार्यक्रमों का संयोजक जिला उपाध्यक्ष घीसु गढ़वाल को बनाया गया
आज की बैठक में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ,निवर्तमान महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, भाजपा शहर जिला महामंत्री सम्पत सांखला, आनंद सिंह राजावत, वेद प्रकाश दाधीच,मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, मोहन लालवानी ,हेमंत सांखला, अटल शर्मा, दीपेंद्र लालवानी,अरविन्द यादव,कंवल प्रकाश किशनानी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा गोस्वामी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत यादव किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष मारोठिया एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश मेघवाल एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा ,राजेश शर्मा, आदि उपस्थित रहे

error: Content is protected !!