भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न

आज दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को भारतीय जनता पार्टी के अजमेर शहर व देहात जिले के बनने जा रहे भव्य कार्यालय के शिला पूजन का कार्यक्रम काकरदा भुणाबाय पर आयोजित किया गया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजस्थान के आज 4 कार्यालयों का भूमि पूजन किया व 2 पूर्ण रूप से बन चुके कार्यालयों का उद्धघाटन किया गया
उसी क्रम में आज मुख्य अतिथि के रूप में जेपी नड्डा ने दिल्ली से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा अजमेर के बनने जा रहे हैं भव्य कार्यालय का भूमि पूजन व शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया
जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर से वर्चुअल माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी जुड़े
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यालय का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का अपना कार्यालय होता है तो कार्यकर्ता को भी पार्टी की रीति नीति समझने में सुविधा होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा के नए जिला कार्यालयों में जल्द ही प्रशिक्षण शिविर भी लगेेेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में शुरू से ही भाजपा का संगठन मजबूत स्थिति में रहा है और अब हर जिले में पार्टी का कार्यालय बन जाने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। नड्डा ने कहा कि राजस्थान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में लॉकडाउन के दौरान सेवा ही संकल्प है रीड द नीडी कार्यक्रम के माध्यमों से आमजन की सेवा की भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैनिटाइजर मास्क आदि वितरित कर कोरोना से रोकथाम में अहम भूमिका निभाई
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश के प्रशासनिक रूप से निर्धारित सभी 33 जिलों में पार्टी कार्यालय के भवन बनाने की योजना तैयार है,सात कार्यालय निर्माणाधीन है,जबकि 13 जिलों में जमीन तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन के विस्तार व संगठन को सुदृढ करने हेतु कार्यालय निर्माण की कार्ययोजना बनाई है
प्रत्येक जिला स्तर पर भाजपा कार्यालय निर्माण को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उस स्वप्न को साकार करने का कार्य निरंतर मेहनत करके वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा निरंतर आगे बढ़ा रहे
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम कुमार भूतड़ा भूमि पूजन कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि भारतीय जनता पार्टी अजमेर के कार्यालय निर्माण हेतु प्रदेश भाजपा की तरफ से साधन संसाधन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी भरपूर सहयोग किया जाएगा , कार्यालय निर्माण से कार्यकर्ताओं को आने वाली एक महत्वपूर्ण समस्या का समाधान होगा कार्यकर्ताओं को बैठक व अन्य कार्यक्रमों के लिए स्थान की अत्यंत आवश्यकता होती थी इन सभी कार्यालयों के निर्माण से कार्यकर्ता को निश्चित स्थान मिलेगा
भवन निर्माण समिति के संयोजक व पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाडिया ने बताया कि नया भवन तीन हजार मीटर वर्ग भूमि पर होगा जो अगले वर्ष तक हर हाल मे तैयार हो जाएगा इस भवन पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होंगे, बहुमंजिला भवन में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए सभागार भी होगा, कॉन्फ्रेंस कॉल हॉल दो गेस्ट रूम पेंटी गार्ड रूम आगे सभी तरीके सुविधाएं उपलब्ध रहेगी उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि वह समय समय पर पधार कर निर्माण कार्य का अवलोकन करते रहे इस जिला स्तरीय कार्यालय में भाजपा के अजमेर देहात और शहर के अध्यक्षों के अलग अलग कक्ष होंगे कार्यालय में आईटी व मीडिया के कक्ष भी होंगे कार्यालय सभी आधुनिक सुख सुविधाओं से युक्त होगा
कार्यक्रम में पूजा का कार्य ज्योतिषाचार्य दिनेश दाधीच गोविंदगढ़ ने किया व संचालन जिला महामंत्री संपत सांखला ने किया
अजमेर के भूमि पूजन समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना , भाजपा शहर जिलाध्यक्ष प्रिय शील हाड़ा, देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा,
,सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, श्रीमती अनिता भदेल, शंकर सिंह रावत, सुरेश रावत,रामस्वरूप लाम्बा,विकास चौधरी,भंवर सिंह पलाड़ा, प्रो. बीपी सारस्वत,राजेन्द्र विनायका,पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, ,शिव शंकर हेड़ा,अरविन्द यादव ने भी सम्बोधित किया
कार्यक्रम में कार्यक्रम सह संयोजक अमित जैन जयकिशन पारवानी, रमेश सोनी,वेद प्रकाश दाधीच,पिंकी जैन अनीश मोयल, दीपक राठौड़,महावीर राठौड़, संदीप गोयल,रचित कच्छावा,मांगीलाल अग्रवाल, शिवराज चौधरी, जगजीत सिंह, सह संयोजक अमित जैन, कमल प्रकाश किशनानी, रणित गहलोत, प्रवीण जैन, महेंद्र पाटनी, जीतमल प्रजापति, सीमा लखावत, सीमा गोस्वामी, इंदु शर्मा, हरेन्द्र सिंह यादव, सुनिल सिंह रावत, रायचंद बागड़ी, भेरुलाल गुर्जर, शंभू शर्मा, आईटी संयोजक हेमंत सुनारीवाल श्याम बाबू वर्मा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!