जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य आम चुनाव 2020 के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

अजमेर, 28 अक्टूबर। जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव 2020 के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री अवधेश मीणा उपखण्ड अधिकारी अजमेर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती प्रीति चौहान तहसीदार अजमेर, श्री हरेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार अजमेर, श्री तुक्काचंद नायब तहसीलदार अजमेर (द्वितीय), पंचायत समिति पीसांगन के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री समदर सिंह भाटी उपखण्ड अधिकारी पीसांगन एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री किशनाराम चौधरी तहसीलदार पीसांगन, श्री राम सिंह गुर्जर नायब तहसीलदार पीसांगन, पंचायत समिति श्रीनगर के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री राकेश कुमार गुप्ता उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री बुद्धि प्रकाश मीणा तहसीलदार नसीराबाद, श्री ओमसिंह लखावत नायब तहसीलदार श्रीनगर (नसीराबाद), पंचायत समिति अरांई के लिए रिटर्निंग अधिकारी सुश्री प्रियंका बडगूजर उपखण्ड अधिकारी अरांई एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री भंवरलाल जनागल उपखण्ड अधिकारी रूपनगढ, श्री आशीष सोनी नायब तहसीलदार अरांई, पंचायत समिति किशनगढ के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह उपखण्ड अधिकारी किशनगढ एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री मोहन सिंह राजावत तहसीलदार किशनगढ, श्री विजयपाल नायब तहसीलदार रूपनगढ होंगे।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पंचायत समिति जवाजा के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती श्वेता चौहान उपखण्ड अधिकारी ब्यावर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री प्रदीप मालवीय तहसीलदार ब्यावर, श्री रमेशचन्द बहेडिया उपपंजीयक ब्यावर, पंचायत समिति मसूदा के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री मोहन लाल खटनावलिया उपखण्ड अधिकारी मसूदा एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री रामेश्वर छाबा तहसीलदार बिजयनगर, श्री धर्मराज राठोडिया नायब तहसीलदार, पंचायत समिति भिनाय के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री प्रभात त्रिपाठी उपखण्ड अधिकारी टॉडगढ़ एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री प्रभात स्वरूप मीणा नायब तहसीलदार भिनाय, श्री जगदीश प्रसाद सैन नायब तहसीलदार देवलियाकलां, पंचायत समिति केकड़ी के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह पुरोहित उपखण्ड अधिकारी केकडी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री राहुल पारीक तहसीलदार केकडी, श्री भीवराज परिहार नायाब तहसीलदार केकड़ी, पंचायत समिति सरवाड़ के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती तारामति वैष्णव उपखण्ड अधिकारी सरवाड एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री गोपाल जांगीड नायब तहसीलदार सरवाड़, श्री रामकल्याण मीणा नायब तहसीलदार टांटोटी तथा पंचायत समिति सावर के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री हीरालाल मीणा जिला रसद अधिकारी (प्रथम) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती शिवन्या गुप्ता नायब तहसीलदार सावर एवं श्री दुर्गालाल मेघवंशी नायब तहसीलदार सावर होंगे।

error: Content is protected !!