अजमेर, 28 अक्टूबर। जिले के नगरीय निकायों के होने वाले आम चुनाव 2020-21 के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निगम अजमेर के आम चुनाव 2020-21 के लिए नगर निगम वार्ड संख्या एक से 10 के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री उपेन्द्र कुमार शर्मा सहायक कलक्टर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री भीमसिंह लखावत तहसीलदार राजस्व मण्डल, वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री आलोक जैन प्रोटोकॉल अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती आदित्या एएसओ, वार्ड संख्या 21 से 30 के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री अवधेश मीणा उपखण्ड अधिकारी अजमेर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती प्रीति चौहान तहसीलदार अजमेर, वार्ड संख्या 31 से 40 के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री मुरारीलाल वर्मा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री रामसिंह तहसीलदार राजस्व मण्डल होगें।
उन्होंने बताया कि नगर निगम के वार्ड संख्या 41 से 50 के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री नाथूलाल राठी, सचिव अजमेर विद्युत वितरण निगम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती मनीषा बैरवाल एएसओ, वार्ड संख्या 51 से 60 के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री दिलीप सिंह उपखण्ड अधिकारी पुष्कर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री भंवर लाल जनागल उपखण्ड अधिकारी रूपनगढ वार्ड संख्या 61 से 70 के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री अशोक कुमार चौधरी उपायुक्त (दक्षिण) अजमेर विकास प्राधिकरण एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री रामकुमार टाडा एएसओ तथा वार्ड संख्या 71 से 80 के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री हेमन्त स्वरूप माथुर उप निदेशक महिला बाल विकास विभाग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री सांवर लाल उप पंजीयक (प्रथम) होंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगर परिषद किशनगढ के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह, उपखण्ड अधिकारी किशनगढ एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुश्री प्रियंका बडगूजर, उपखण्ड अधिकारी अरांई, श्री मोहन सिंह राजावत तहसीलदार किशनगढ, श्री विजयपाल नायब तहसीलदार रूपनगढ, नगर पालिका केकडी के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी केकड़ी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री राहुल पारीक तहसीलदार केकडी, श्रीमती शिवन्या गुप्ता तहसीलदार सावर, श्री भीवराज परिहार नायब तहसीलदार केकड़ी, नगर पालिका बिजयनगर के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्री मोहनलाल खटनावलिया, उप खण्ड अधिकारी मसूदा एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री रामेश्वरराम छाबा तहसीलदार बिजयनगर, श्री धर्मराज राठोडिया नायब तहसीलदार मसूदा तथा नगर पालिका सरवाड़ के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती तारामति वैष्णव उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री गोपाल जांगीड नायब तहसीलदार सरवाड़, श्री रामकल्याण मीणा नायब तहसीलदार टांटोटी होंगे।