राहत बनी–आफत

16 दिनों से खुदी पड़ी है सड़क–ठेकेदार द्वारा खुदाई के वक़्त तोड़ दिए अनेक नल कनेक्शन

केकड़ी 31 अक्टूबर(नि सं) शहर के बाशिंदों को राहत देने के मकसद से अजमेर रोड पीर बाबा की मजार से काजीपुरा तक लगभग 50 लाख रुपयों की लागत से सड़क निर्माण का ठेका दिया गया था परंतु ठेकेदार की लापरवाही से यह अब क्षेत्र के वाशिंदों के लिए आफत बन चुकी है।
15अक्टूबर की रात्री में ठेकेदार द्वारा इस सड़क को आनन फानन में एक ही रात में तोड़ दिया गया था उस समय अनेक नल कनेक्शन भी टूट गए थे।इसके कारण अनेक घरों के नलों में पानी आना बंद हो गया था।क्षेत्रीय निवासियों द्वारा अनेको बार ठेकेदार का इस और ध्यान आकर्षित किये जाने के बाद भी टूटे नल कनेक्शन ठीक नही करवाये जाने पर वाशिंदों को खुद को ही नल ठीक करवाने पड़े।
सड़क को खोद दिए जाने से क्षेत्रीय बाशिंदों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रीय वाशिंदों के चार पहिया वाहनों को मजबूरी में भी निकलना संभव नही हो पा रहा है। सड़क तोड़ने के वाद अनेक दिनों तक ठेकेदार द्वारा मलबा भी नही उठाया गया जिससे भारी समस्याएं क्षेत्र में उत्पन्न हो गई थी।इसके कारण स्थानीय वाशिंदों में भारी आक्रोश व्याप्त हो चुका था। मीडिया के हरकत में आने के बाद ही टूटी सड़क का मलबा उठवाया गया था। ठेकेदार द्वारा16 दिनों बाद भी समाचार लिखे जाने तक भी सड़क निर्माण प्रारम्भ नही किया गया है।क्षेत्रीय वाशिंदों द्वारा पालिका अधिशाषी अधिकारी एवं प्रशासक का इस और ध्यान आकर्षित किये जाने के बाद उनके द्वारा ठेकेदार को मोबाइल पर सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने के आदेश देकर अपने दायित्वों की इतिश्री कर ली गई।

आरोपो का दौर हुवा शुरू

पालिका के पूर्व सहवृत सदस्य मोड़ सिंह राणावत द्वारा अधिशाषी अधिकारी पर पद का दुरुपयोग करते हुए बेईमानी पूर्वक चहेते ठेकेदार को कार्य का ठेका दिए जाने का आरोप जड़ा है।राणावत ने सोसिअल मीडिया पर भी पोस्ट डालकर बताया है कि इस सड़क निर्माण की स्वीकृति स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा द्वारा जारी करवाई गई थी।इसके बाद भी सड़क निर्माण में रोड़े जानबूझकर अटकाए जा रहे है।

अधिकारी कहीन
पालिका प्रशाषक एवम अधिशाषी अधिकारी सीता वर्मा ने बताया कि जो मुझ पर आरोप लगाए गए है सभी निराधार एवम मनगढंत है।ठेकेदार को शीघ्र सड़क निर्माण के विशेष निर्देश दिए जा चुके है।ठेकेदार द्वारा शीघ्र ही सड़क का निर्माण प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
अब देखना यह है कि क्षेत्रीय वाशिंदों को इस आफत से कब राहत मिल पाती है।

error: Content is protected !!