केकड़ी31 अक्टूबर(पवन राठी)व्यामशाला शिक्षक (उस्ताद) नवीन कुमार सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज के पुरोधा महाराजा अजमीढ़ का जन्म दिवस कोरोना महामारी के कारण सादगी पूर्वक मनाया गया कार्यक्रम में प्रसाद स्वरूप खीर बनाई गई और चांद की शीतल रोशनी में उसे औषधीय गुणों से भरपूर करने के लिए रखी गई तत्पश्चात सभी को प्रसाद स्वरूप वितरण किया गई।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना कर वर्तमान में जो कोरोना महामारी चल रही है उसे ईश्वर समाप्त करें और सभी सुखी और निरोगी रहें कार्यक्रम में ,किशन प्रकाश सोनी, हीराचंद सोनी, किशन गोपाल सोनी, सत्यनारायण सोनी, पूर्व पार्षद अमन सोनी ,रामदेव सोनी अमित सोनी विशाल सोनी, संजय सोनी, भोला शंकर सोनी, लोकेश सोनी, गौतम भरावा ,सोनू सोनी बन्ना सोनी, भरत सोनी, सुभाष सोनी, कालू सोनी सहित व्यामशाला की सभी सदस्य और समाज के सदस्य उपस्थित रहे।