जब तक वैक्सीन नहीं तब तक मास्क ही वैक्सीन- प्रकाश राजपुरोहित

लुहार बस्ती व झलकारी बाई नगर में जागरूकता रैली व मास्क वितरण
आकर्षक रोड पेंटिंग के जरिये कोरोना से बचाव का सन्देश

अजमेर, 2 नवम्बर। कोरोना के सम्बंध में जारी जनजागरण अभियान के अन्तर्गत अजमेर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नो मस्क नो एंट्री अभियान में सोमवार को नगर निगम और पृथ्वीराज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमे जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित व नगर निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव ने अलवर गेट के नजदीक लुहार बस्ती, झलकारी नगर कच्ची बस्ती क्षेत्र की तंग गलियों में जाकर क्षेत्रवासियों को मास्क वितरण कर उसके हमेशा उपयोग करने, स्वच्छता से रहने और सामाजिक दूरी का पालन करने की सीख दी।

जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने अलवर गेट पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार देवेंद्र खारोल, संजय कुमार सेठी, दयाराम और बनवारी लाल द्वारा बनायी गयी विशाल रोड पेंटिंग का अवलोकन किया जिसमें कोरोना के प्रति जागरूकता के स्लोगन लिखे गए। साथ ही मास्क पहनने, सेनिटाइजर के उपयोग करने से सम्बंधित आकर्षक चित्र बनाये गए। इसके उपरांत पृथ्वीराज फाउंडेशन और नगर निगम के सदस्यों व कार्मिको के साथ कच्ची बस्तियों में जाकर जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क दिए व दुकानदारों और ठेले वालो को भी समझाइश की।

जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने कहा की जब तक कोरोना की वेक्सीन तैयार नहीं हो जाती तब तक मास्क से ही इसकी रोकथाम की जा सकती है। नगर निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव ने बिना मास्क घूमने वाले लोगों को समझाइश कर मास्क भी बांटे। अभी मास्क ही वैक्सीन है, मास्क पहनकर खुद व अपने परिवार को कोरोना से सुरक्षित रख सकते हैं। इस दौरान सभी ने अपने हाथों में कोरोना सावधानी से संबंधित नारों की तख्तियां ले रखी थी।

नगर निगम उपायुक्त श्रीमती देविका तोमर ने लोगों को प्रेरित करते हुए बताया की हर समय मास्क पहनने, सामाजिक दूरी रखने, बार बार हाथ धोने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने व स्वच्छता रखना ही कोरोना से बचाव का सबसे सशक्त तरीका है। पृथ्वीराज फाउंडेशन के सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि संस्थान की ओर से कोरोना महामारी के बचाव व जागरूकता के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान में भागीदारी के अन्तर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए आगे भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर अजमेर फोटोग्राफर एंड वीडियोग्राफर्स एसोसिएशन के सचिव श्याम सुन्दर शर्मा, संगठन मंत्री वेदप्रकाश, उपाध्यक्ष संतोष सेन, पंकज गढ़वाल, राजेंद्र सेन ने अतिथियों का स्वागत किया और इस मुहिम में पूर्ण सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीक्षक नीरज त्रिपाठी व विवेकानंद मॉडल स्कूल की प्राचार्या वर्तिका शर्मा, लोक कला संस्थान के निदेशक संजय कुमार सेठी ने भी मास्क वितरण कर लोगों को समझाइश की। संस्कृति प्रचारक अशोक टांक ने रैली के दौरान राजस्थानी वेशभूषा में सुसज्जित होकर पुष्पवर्षा की। रैली में अनिता भार्गव, कुसुम शर्मा, ऋषि राज सिंह, अलिख डांगी, नदीम खान, रूपेश डूडी, गिरीश बिंदल, रविकांत शर्मा, दीपक सेन, शुभम जोशी, जम्मन सोनवाल, अमित भाटी सहित नगर निगम के कार्मिक उपस्थित रहे।

इसी प्रकार कोरोना संक्रमण को रोकने और आमजन को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए गांधीवादी तरीके से “नो मास्क-नो एन्ट्री” और “नो मास्क-नो सर्विस” अभियान के तहत महावीर इंटरनेशनल अजमेर केंद्र द्वारा सैटेलाइट अस्पताल आदर्श नगर, गढी मालियान कोविड सेंटर व क्षेत्रपाल आई अस्पताल में मास्क को दिनचर्या का अंग बनाने का आग्रह किया गया। यहां 275 मास्क भी केंद्र द्वारा वितरित किये गए। इंटरनेशनल अजमेर केंद्र के नरेंद्र रांका, नरेश भम्भाणी और हितेश डाबरिया उपस्थित थे।

error: Content is protected !!