तीसरे दिन भी नही आया कोई नामांकन-निर्वाचन विभाग के कार्मिक बैठे रहे ठाले

-केकड़ी 6 नवंबर(नि सं)पंचायत समितियों के सदस्यों के नामांकन प्रक्रिया को शुरू हुए आज तीन दिन हो गए है परंतु एक भी नामांकन निर्वाचन विभाग को प्राप्त नही हुवा है।तीसरे दिन भी निर्वाचन विभाग के कार्मिक ठाले बैठे रहे।
गौर तलब है कि इन चुनावों को दलीय आधार पर लड़ा जाता है ।कांग्रेस और BjP दोनों ही दलों द्वारा अभी तक अपने अपने उमीदवारों को फाइनल नही किया गया है जिसके कारण ही अभी तक एक भी नामांकन पत्र नही आया है।दोनों ही दलों द्वारा जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश जारी है।दोनों ही दलों द्वारा उम्मीदवारों के दो व तीन
नामो के पेनल जिला स्तर पर भिजवा दिए गए है और जिला स्तर से राज्य स्तर पर भेजवाने की खबरे है।
केकड़ी विधान सभा क्षेत्र में केकड़ी में 15 वार्डो में चुनाव 23 नवंबर को होने है और नामांकन पत्र 9 नवंबर तक प्रस्तुत किये जाने है।केकड़ी में प्रधान का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने से चुनाव बहुत ही रोचक होने की संभावना है।इसके लिए कांग्रेस व BJP दोनों ही दलों ने कमर कस ली है।

error: Content is protected !!