6 माह की मासूम के साथ नव विवाहिता ने कुएं में कूदी

पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाये प्रताड़ित करने सहित आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप
=======================

केकड़ी 6 नवंबर(नि सं)निकटवर्ती गांव बोगला में गुरुवार सांय एक नव विवाहिता शीला बलाई ने अपनी 6 माह की मासूम आरजू के साथ कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ससुराल पक्ष वालो ने शीला और उसकी पुत्री का शव बिना पीहर पक्ष व पुलिस को सूचना दिए ही कुएं से निकलवा लिया फिर केकड़ी पुलिस को सूचना दी।केकड़ी पुलिस के सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह और हेड कोनस्टेबल रामधन मीणा ने घटना स्थल पर पंहुच कर पंचनामा कर शवो को केकड़ी लाकर मोर्चरी में रखवाया।शीला के पिता जयपुर में मजदूरी करते है ।उसका पीहर ऊंदरी गाँव है जंहा से उसके चाचा ने बागला पंहुच कर पुलिस को आत्म हत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट सौंपी जिस पर केकड़ी पुलिस ने IPC की धारा 306 में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
आज जिला चिकित्सालय में दोनों शवों का पोस्ट मार्टम किया जाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।
शीला के पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित कर आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप जड़े है।
सूत्रों से ज्ञात हुआ कि शीला की शादी तीन वर्ष पूर्व हुईथी।ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था जिसके चलते ही कुछ समय पूर्व ही समझाईश की गई थी।

error: Content is protected !!