वर्तमान कोरोना काल में कॉविड 19 वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हुए इजाफे से अधिकांश अस्पताल अपनी क्षमता से अधिक मरीजों को रखने पर मजबूर है । ऐसी स्थिति में सर्दियों के कारण मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुमान से सभी सरकारें चिंतित है । ऐसे विकट समय में राजस्थान में शैक्षणिक संस्थाओं में अपना विशेष स्थान रखने वाला विख्यात समूह सेंट विल्फ्रेड एजुकेशन सोसायटी अब शिक्षा के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी समाज की सेवा को सज्ज है। इसी कड़ी में शीघ्र ही अजमेर वासियों को कोरोना के इलाज की उच्च स्तरीय सुविधा युक्त 300 से अधिक बेड वाले अजमेर के अत्याधुनिक अस्पताल की सुविधा मिलने वाली है। अजमेर वासियों की सेवा के लिए शीघ्र खुलने वाला है अजमेर का अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त जी. डी. बड़ाया हॉस्पिटल। जहां महिलाओं के लिए ओपीडी शुल्क मात्र ₹20 रहेगा । साथ ही हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे इमरजेंसी आईसीयू एनआईसीयू और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विशेष रूप से कोरोना ग्रसित मरीजों की विशेष सार संभाल के लिए अतिआधुनिक उपकरणों से युक्त विशे वार्ड की व्यवस्था है जिसके साथ ही कोरोना रोगियों के लिए 10 से अधिक ऑक्सीजन की सुविधा वाले विशेष बेड्स का अत्याधुनिक वार्ड अलग से तैयार होगा। इसके साथ ही रेडियोलॉजी, फिजियोथैरेपी, एनएसथीसिया, सोनोग्राफी, सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में प्रसूति और स्त्री रोग, न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, शिशु रोग, नेत्र रोग, हड्डियां व जोड़ रोग एवं दंत रोग के अनुभवी चिकित्सक व स्टाफ हर समय मौजूद रहेंगे। समस्त रोगों का इलाज ऑपरेशन बड़ी ही गंभीरता और उत्तम सुविधाओं युक्त, अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। अजमेर के गंभीर रोगियों के लिए जयपुर से पहले जयपुर जैसे अतिआधुनिक सुविधायुक्त जी. डी. बड़ाया हॉस्पिटल शीघ्र आपकी सेवा में।