प्रबोधक संघ ने 1000 लोगो को बांटे वस्त्र

केकड़ी 29 नवंबर(पवन राठी)अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ केकड़ी द्वारा जरूरतमंद लोगों को 1000वस्त्र भेंट किए । अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ केकड़ी के तत्वाधान में आज जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया ।जिसमे प्रबोधक संघ अध्यक्ष ऋषि राज सोनी संघ के उपाध्यक्ष रामेश्वर जी कीर प्रांतीय प्रतिनिधि रमाकांत शर्मा व विश्व शांति पुरस्कार से सम्मानित धर्मी चंद जी आचार्य व अन्य प्रबोधक साथी मौजूद थे। वस्त्र वितरण कार्यक्रम स्थानीय नगरपालिका प्रांगण के सामने, कृषि उपज मंडी के पास स्थित बाबा की कुटिया व ब्यावर रोड पर स्थित जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए जिसमें स्वेटर जर्सीया मौजे रुमाल महिलाओं की साड़ियां पजामे निकर शर्ट पैंट का वितरण किया गया।

error: Content is protected !!