सरकार नही चेती तो राज्य में भी होगा आंदोलन-बेनीवाल

केकड़ी 2 दिसंबर(पवन राठी)यदि केंद्र सरकार नही चेती और किसानों की समस्याओं का समाधान नही निकाला तो 2-3 दिन बाद राज्य से भी बड़ा आंदोलन प्रारम्भ कर दिया जाएगा यह बात आर एल पी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कही।बेनीवाल मंगलवार रात्री तेजा मंदिर परिसर में कार्यक्रताओं को संबोधित कर रहे थे।बेनीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनो बिलो को किसान विरोधी करार देते हुए किसानों के हितों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिसों को लागू किया जाए। बेनीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को उचित स्थान एवम सकारात्मक माहौल उपलब्ध करवा कर किसानों से बात करनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि हमने एन डी ए सरकार को समर्थन दे रखा है फिर भी जरूरत पड़ने पर दिल्ली कुछ करेंगे।

गहलोत हर मोर्चे पर विफल
———————————–
राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए बेनीवाल ने कहा कि गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल है।ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जयपुर का भी घेराव करने में हम कोई संकोच नही करेंगे।
तेजा मंदिर परिसर पंहुच बेनीवाल ने पूजा अर्चना की उसके बाद कार्यकर्ताओ ने 11 किलो की माला पहना कर बेनीवाल का अभिनंदन किया।इस अवसर पर निरंजन चौधरी राजेन्द्र चौधरी गोमा जाट अशोक चौधरी सुरेश शिवराज चौधरी रामराज सांवरलाल चौधरी व शिवजी राम जाट सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!