प्रशासक के नेतृत्व में जनजागरूकता रैली निकाल किया जागरूक

केकड़ी 2 दिसंबर (पवन राठी) राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका प्रशासक सीता वर्मा के नेतृत्व में पालिका कार्मिको ने जागरूकता रैली निकाल आमजन को जागरूक किया। यह रैली पालिका कार्यालय से शुरू होकर बिजासन माता मंदिर पावर हाउस पंचायत समिति पालिका वाचनालय बस स्टैंड आनंद प्लाजा पुलिस थाना चौपाटी होते हुए पालिका परिसर पंहुच सम्पन्न हुई। रैली मार्ग में सभी दुकानदारो राहगीरों को जनप्रतिनिधियो अमर नाथ योगी श्री राम सोनी व पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा मास्क वितरित किये गए एवम उनका हमेशा उपयोग करने की समझाइश की गई। रैली मार्ग में घरों व दुकानों पर नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर एवम स्टीकर चिपकाए गए। आज 195 मास्क वितरित किये गए एवम82 स्टीकर व पोस्टर चस्पा किये जाकर 450 लोगो को जागरूक करने के प्रयास पालिका टीम द्वारा किये गए। पालिका कर्मियों की टीम सफेद टी शर्ट पहने टोपी लगाए हाथों में नो मास्क नो एंट्री की तख्तियां थामे चल रहे थे।
पालिका कनिष्ठ अभियंता लेखराम बैरवा सहायक लेखाधिकारी देवीलाल वर्मा रामगोपाल डांगा शब्बीर अहमद रविन्द्र पराशर विमल कुमार दाधीच राकेश पारीक मैयानुद्दीन शेख महावीर शर्मा सुरेंद्र सिंह भाग चंद सैनी अर्जुनसिंह सत्यनारायण सैनी विनोद साहू रथ चालक विश्वामित्र घीसालाल पालिका जमादार सहित अन्य पालिका कर्मी गण पालिका टीम का हिस्सा थे।

error: Content is protected !!